Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर के रामबन जिला प्रशासन के साथ अमरनाथ यात्रा- 2022 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister, Shri Amarnath Ji Yatra, Shri Amarnathji Yatra 2022, Amarnathji Yatra, Amarnathji Yatra 2022, Shri Amarnath Ji Pilgrimage, Shri Amarnathji Shrine Board, SASB, SANJY-2022, Ramban
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामबन , 19 Jun 2022

Last updated on: Jun 19, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जिला प्रशासन रामबन के साथ अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस पर जोर दिया कि यात्रियों के लिए मौसम पूर्वानुमान, राजमार्ग अपडेट, आने वाले यात्रियों की संख्या और यातायात अपडेट आदि से संबंधित रियल टाइम की जानकारी के लिए एक डैशबोर्ड तैयार किया जाना चाहिए।

इसके अलावा मंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा इस साल सोशल मीडिया का उपयोग किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए विशेष रूप से अलग हैंडल बनाकर और महत्वपूर्ण हैंडल को टैग करके यात्रियों को विश्वसनीय संबंधित जानकारी के साथ अपडेट करने के लिए इनका उपयोग किया जाना चाहिए।

इस बैठक के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस साल की अमरनाथ यात्रा में आरएफआईडी जैसी नवीनतम तकनीक को अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे गुफा के रास्ते में यात्रियों का पता लगाकर निगरानी करके उनकी रियल टाइम निगरानी में सहायता मिलेगी।

इसके अलावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने जिला रामबन में सुरंग ढहने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की रिपोर्ट की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। इस बारे में मंत्री को जानकारी दी गई कि मृतक को 20 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि और 2 लाख रुपये अतिरिक्त धनराशि का भुगतान किया गया है।

इस बैठक में रामबन के उपायुक्त ने मंत्री को इसकी जानकारी दी कि यात्रियों के लिए नाशरी से लम्बर (बनिहाल) तक 33 लंगरों का निर्माण 30,000 की वहन क्षमता के साथ किया गया है। इसके अलावा डॉ. सिंह को यह भी बताया गया कि यात्रा शुरू होने से पहले एक यात्री निवास पूरा हो जाएगा, जिसमें 8000 की कुल क्षमता वाले 13 आश्रय गृह होंगे।

 इसमें यात्रियों के लिए 3000 बिस्तर और 961 शौचालय/स्नान की सुविधा होगी। वहीं, रामबन की एसएसपी मोहिता शर्मा ने मंत्री को बताया कि इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए सीसीटीवी लगाने, महत्वपूर्ण स्थानों पर सीआरपीएफ, आईटीबीपी की तैनाती, पीसीआर नियंत्रण कक्ष के साथ सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister , Shri Amarnath Ji Yatra , Shri Amarnathji Yatra 2022 , Amarnathji Yatra , Amarnathji Yatra 2022 , Shri Amarnath Ji Pilgrimage , Shri Amarnathji Shrine Board , SASB , SANJY-2022 , Ramban

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD