Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री ने अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेका, राज्य की अमन-शान्ति, तरक्की और ख़ुशहाली के लिए अरदास की

श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार के साथ मुलाकात

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Darbar Sahib, Sri Harmandir Sahib, Giani Harpreet Singh, Jathedar Sri Akal Takht sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Jun 2022

Last updated on: Jun 05, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री हरिमन्दर साहिब में नतमस्तक हुए और परमात्मा के समक्ष राज्य की अमन-शान्ति, तरक्की और ख़ुशहाली के लिए अरदास की।पवित्र स्थान पर माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं युगों-युग अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष श्रद्धा से अपना सिर झुकाया और अरदास की कि मेरी सरकार का हर कदम पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने और यहां के लोगों की भलाई के प्रति समर्पित हो।“

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हरिमन्दर साहिब और श्री अकाल तख़्त साहिब लंबे समय से सांसारिक और आध्यात्मिक शक्तियों का स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ सिख ही नहीं बल्कि हर पंजाबी महान गुरू साहिबान की बख़शीश प्राप्त इस पवित्र स्थान से शक्ति हासिल करता है। भगवंत मान ने अरदास की कि राज्य में सांप्रदायिक सदभावना, अमन-शान्ति और भाईचारक सांझ की जड़ें और मज़बूत हों और पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने उनकी सरकार को बड़ा जनादेश दिया जिस कारण लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह परमात्मा की रहमतें हासिल करने हेतु इस पवित्र स्थान पर नतमस्तक हुए हैं। भगवंत मान ने कहा कि वह इस स्थान पर परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद अपने आप को खुशकिस्मत समझते हैं और यहाँ आने से उनको राज्य के लोगों की सेवा मिशनरी भावना के साथ करने के लिए नये उत्साह और जोश से भर दिया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ विस्तार में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य को पेश सामाजिक और धार्मिक मसलों पर विचार-विमर्श किया। भगवंत मान और श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ने राज्य को तरक्की को नयी राह पर डालने के लिए नौजवानों के अधिक सम्मिलन वाले मसलों पर भी चर्चा की।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Darbar Sahib , Sri Harmandir Sahib , Giani Harpreet Singh , Jathedar Sri Akal Takht sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD