Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शारीरिक व मानसिक तंदुरुस्ती के लिए वातावरण को शुद्ध रखना समय की मुख्य जरुरत : ब्रम शंकर जिंपा

विश्व पर्यावरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने साईकिल मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, World Environment Day, World Environment Day 2022, Environment Day, Environment, Indian Environment
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Jun 2022

Last updated on: Jun 05, 2022, 00:00 IST

75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत वन मंडल होशियारपुर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर फिट बाईकर्स क्लब के सहयोग से साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने साइकिल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

नगर निगम चौक होशियारपुर से वन चेतना पार्क बसी पुरानी तक आयोजित साईकिल मैराथन में नौजवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री ने भी उनके साथ साइकिलिंग कर उनकी हौंसला आफजाई की व नौजवानों को सेहत के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर उनके साथ वन मंडल अधिकारी होशियारपुर श्री अमनीत सिंह भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस साईकिल मैराथन का उद्देश्य नौजवानों को पर्यावरण सरंक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है और साइकिल को रोजमर्रा के काम के लिए उपयोग करना है ताकि वातावरण को साफ सुथरा रखने में सहयोग दिया जा सके। उन्होंने कहा कि  शारीरिक व मानसिक तंदुरुस्ती के लिए वातावरण का शुद्ध होना समय की मुख्य जरु रत है, इस लिए वातावरण को तंदुरुस्त बनाने के लिए हर व्यक्ति का योगदान बहुत जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार वातावरण सरंक्षण के प्रति गंभीरता से प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में खेल से जुडऩा बहुत जरुरी है क्योंकि इससे व्यक्ति शारीरिक व मानसिक तौर पर फिट रहता है। इस दौरान उन्होंने नौजवानों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया।

वन चेतना पार्क बसी पुरानी पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री की ओर से पौधारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने करीब 3 लाख रुपए रुपए की लागत से बने रनिंग ट्रैक व नेचर इंटरप्रीटेशन सैंटर को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि 1.3 किलोमीटर बना रनिंग ट्रैक जहां हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सैर व रनिंग करने के लिए लाभप्रद साबित होगा वहीं लोगों को प्रकृति से संबंधित डाक्यूमेंट्री दिखाने के लिए स्क्रीन के साथ एक प्रोजैक्टर की विशेषता वाला नेचर इंटरप्रीटेशन सैंटर लोगों को प्रकृति के साथ जोडऩे का कार्य करेगा। 

पौधारोपण करते हुए उन्होंने एकजुटता और संयुक्त प्रयास से प्रदेश को हरा -भरा बनाने की अपील करते हुए कहा कि परिवार के हर सदस्य को एक पौधा जरु र लगा कर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के खाली स्थानों पर भी पौधारोपण करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।  इस मौके पर परमजीत सिंह सचदेवा, सतवंत सिंह सियान, अजय वर्मा, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, बलराज सिंह चौहान, दिलीप ओहरी, पार्षद जसपाल चेची, वरिंदर शर्मा बिंदू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। 

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , World Environment Day , World Environment Day 2022 , Environment Day , Environment , Indian Environment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD