1990 की तरह जल रहा है कश्मीर, हिंदू बोले- बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते, ना जाने कब गोली लग जाए

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

1990 की तरह जल रहा है कश्मीर, हिंदू बोले- बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते, ना जाने कब गोली लग जाए

Crime News Jk, Jammu & Kashmir, Kashmir, Srinagar, Kashmiri Pandits, Genocide, Hindu, Muslim, Terrorism, Ajit Doval, Amit Shah
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कश्मीर , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

कश्मीर में हालात फिर बिगड़ते जा रहे हैं। घाटी में टारगेट किलिंग का ये नया दौर है। इसने एक बार फिर से 1990 जैसे माहौल की याद दिला दी है। आतंकी लगातार हिंदूओं को निशाना बना रहे हैं। आज यानी गुरुवार को कुलगाम में एक बैंक में घुसकर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। बैंक मैनेजर विजय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। एक महीने पहले ही वह अपनी पत्नी को साथ ले गया था। आतंकी ने पहले बैंक में घुसने का मौका देखा और फिर विजय पर गोली मारकर भाग गया।

विजय कुमार कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक में तैनात बैंक मैनेजर थे। गुरुवार सुबह आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक आतंकी बैंक में दाखिल होता है, कुछ देर बैंक के गेट पर खड़े होकर इंतजार करता है। इसके बाद पिस्टल से विजय को गोली मार देता है। अस्पताल में इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई।  निशाने पर कश्मीर में बसने आ रहे कश्मीरी पंडित तो हैं ही, बाहरी मजदूर और वो सब हैं जिन्हें आतंकी अपने दहशत भरे राज के लिए खतरा मानते हैं।

यही वजह है कि 7 दिन पहले 25 मई को कश्मीरी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट और 24 मई को पुलिसकर्मी सैफ कादरी की हत्या हो गई। कश्मीर में पिछले साल 8 जून को सरपंच अजय पंडित की हत्या से टारगेट किलिंग का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके बाद 5 अक्टूबर को श्रीनगर के केमिस्ट एमएल बिंद्रू की हत्या कर दहशत फैला दी गई। दो दिन के बाद ही यानी 7 अक्टूबर को आतंकियों ने एक स्कूल की प्रिंसिपल सतिंदर कौर और टीचर दीपक चंद की हत्या कर दी। मई में टारगेट किलिंग की 8 घटनाएं सामने आईं। रजनी बाला की हत्या से पहले 12 मई को आतंकियों ने बड़गाम में दफ्तर में घुसकर राजस्व अधिकारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी। इस खौफनाक मंजर ने सभी कर्मचारियों को डरा कर रख दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक टीचर बताते हैं, मेरे दो छोटे बच्चे हैं। टारगेट किलिंग का ये दौर देख वो भी सहम गए हैं। मैं ज्यादा कुछ नहीं बताता, लेकिन टीवी देखकर बच्चों को भी अंदाजा हो गया कि कश्मीर हालात ठीक नहीं है।

चुन-चुन कर कश्मीर में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कभी कश्मीरी पंडित तो कभी सुरक्षाबलों के जवान तो कभी यूपी-बिहार से आने वाले कामगारों को मारा जा रहा है। अब तो बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते वक्त भी डर लगता है कि कहीं से कोई गोली आकर न लग जाए, इसलिए बच्चों को स्कूल से दूर कर दिया है।वो आगे कहते हैं कि हमें तो तबादले का इंतजार है। अपनी अर्जी अफसरों को दी, जो सुनी नहीं गई। फरवरी 2021 में ट्रांसफर लिस्ट आई, लेकिन बाद में उनसे कहा गया कि आदेश निरस्त हो गया है। इंतजार करते-करते 13 साल बीत गए हैं। कश्मीर में काम कर रहे गैर-मुस्लिम कर्मचारी और कश्मीरी पंडित सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा।

अमित शाह और डोभाल करेंगे मीटिंग

कश्‍मीर में टारगेट किलिंग की बढ़ती वारदातों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। उस पर हालात काबू करने का चौतरफा दबाव है। विपक्ष ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है। इसी को देखते हुए गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल से मुलाकात की। शुक्रवार को भी इस संबंध में हाई लेवल मीटिंग होनी है। 15 दिन से भी कम समय में यह इस तरह की दूसरी बैठक होगी। इसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा   के अलावा केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी हिस्‍सा लेंगे।

 

Tags: Crime News Jk , Jammu & Kashmir , Kashmir , Srinagar , Kashmiri Pandits , Genocide , Hindu , Muslim , Terrorism , Ajit Doval , Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD