Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा पंजाबी सावधान रहें, आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे : डॉ. सुभाष शर्मा आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नेशनल फॉनल रेपोजिट्री ऑफ हिमालय व म्यूजियम का लोकार्पण किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 28 May 2022

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सोलन में नेशनल फॉनल रेपोजिट्री ऑफ हिमालय व म्यूजियम राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध परम्परा और विरासत को सबके समक्ष लाने के लिए सभी को गम्भीरता से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जेडएसआई) हाई एल्टीटयूड रिजनल सेन्टर सोलन द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में लुप्त हो रही जीवों की प्रजातियों के लिखित प्रमाणीकरण के लिए उनके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम वास्तव में सराहनीय है।इस अवसर पर वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में इस प्रकार के अनुसंधान करने तथा विरासत संस्थानों की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ज्यूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पिछले कई वर्षों से उत्कृष्ठ कार्य कर रहा है और संस्थान द्वारा कई महत्त्वपूर्ण खोजंे की गई हैं परन्तु इस दिशा में और आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत बहुत समृद्ध है और इसमें लिखित दस्तावेज तैयार करना बहुत चुनौतीपूर्ण है। वर्तमान में इस दिशा में बेहतरीन काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस खजाने को जनता तक पहंुचाने तथा भविष्य के लिए इसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। 

 उन्होंने कहा कि ज्यूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का कार्य केवल जीवों के संरक्षण और उन्हें प्रदर्शित करने तक ही सीमित नहीं है। इसका मुख्य कार्य हिमाचल की जनता और यहां आने वाले आगन्तुकों को प्रदेश की समृद्ध जीव सम्पदा के बारे में शिक्षित करना है। यह संग्रहालय हमारी समृद्ध जीव सम्पदा, स्वच्छ पर्यावरण और हमारे अनुभवों को आज के परिप्रेक्ष्य में प्रदर्शित करता है। राज्यपाल ने कहा कि यह संग्रहालय हमारी भारतीय सांस्कृतिक पहचान का एक अनूठा उदाहरण है। यह संग्रहालय हमारा वर्तमान है जो यह दर्शाता है कि हम किस प्रकार अपनी समृद्ध जैव विविधता का संरक्षण करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और देश के अन्य नागरिकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि लोगांे को शिक्षित करने, सीखने और जागरूक करने के लिए जेडएसआई यहां स्थापित किया गया है। हिमाचल पश्चिमी हिमालय के केंद्र में स्थित है जिसे जैव विविधता के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचाना जाता है और यहां समृद्ध जैव विविधता है। उन्होंने कहा कि हिमालय के वन्य जीव मूल्यवान हैं और उनका जीवन अनमोल है। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए वन्यजीवों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। 

इस अवसर पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की निदेशक डॉ. धृति बनर्जी ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का हिमालयन फॉनल रिपोजिटरी व म्यूजियम हमारे जीव-जंतुओं के रूप में संपदा की कहानी बताएगा। यह आगंतुकों को हिमाचल प्रदेश की प्रकृति, जैव विविधता और इस संबंध में और अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने क्या किया है, और वह क्या करने की इच्छा रखता है, यह संस्थान इसे प्रतिबिम्बित करेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान आम जनमानस और अन्य वैज्ञानिकों के साथ जीव-जंतुओं की इस संपदा की जानकारी साझा करके, संग्रहालयों और भंडारों के माध्यम से हमारा स्वयं से व एक दूसरे के साथ संवाद भी स्थापित करेगा, ताकि भविष्य को आकार देने में हम एक प्रबुद्ध आवाज बन सकें।जेडएसआई के पूर्व निदेशक डॉ. के. वेंकटरमण ने भी जियोलॉजिकल सर्वेक्षण और संग्रहालय के ऐतिहासिक पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की।जेडएसआई सोलन के कार्यालय प्रभारी डॉ. ए.के. सिद्धू, ने भी जेडएसआई सोलन के क्षेत्रीय केंद्र की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।जेडएसआई सोलन के वैज्ञानिक-डी डॉ. बोनी अमीन लस्कर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।उपायुक्त कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, डॉ. पी.के. खोसला, मशरूम अनुसंधान केंद्र, सोलन के निदेशक डॉ. वी.पी. शर्मा, और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD