Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कांग्रेस भवन में प्रदर्शन नीट के बहाने डूबती राजनीति बचाने में जुटी कांग्रेस, पंजाब के परीक्षा घोटालों पर चुप मिशन वात्सल्य : बाल कल्याण सेवाओं को मिलेगी और मजबूती प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक अपनाने की संभावनाएं तलाशी जाएँ : प्रो. असीम कुमार घोष राज्यपाल ने गौशाला के नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल पंवार गन्नौर इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द करें पूरा : श्याम सिंह राणा पानीपत के दिव्यांग बच्चे को मिलेंगे अत्याधुनिक बायोनिक कृत्रिम अंग प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर पंचकूला में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत

 

माँग बढऩे के बावजूद पी.एस.पी.सी.एल. निर्बाध बिजली आपूर्ति दे रहा : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab State Power Corporation Limited, PSPCL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 May 2022

Last updated on: May 15, 2022, 00:00 IST

पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज बताया कि बिजली की माँग में भारी वृद्धि होने के बावजूद पी.एस.पी.सी.एल. राज्य में उपभोक्ताओं के सभी वर्गों को निर्बाध बिजली आपूर्ति कर रहा है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च महीने से तापमान तेज़ी से बढऩे के कारण बिजली की माँग में भारी वृद्धि देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2022 के दौरान पीएसपीसीएल ने 10,000 मेगावाट की पीक बिजली माँग को पूरा किया है, जोकि अप्रैल 2021 की अपेक्षा 46 फीसदी अधिक थी। मई 2022 में बिजली की यह असाधारण माँग निरंतर जारी है और पीएसपीसीएल द्वारा 10,900 मेगावाट की पीक माँग पूरी की गई है, जोकि मई 2021 की अपेक्षा 60 फीसदी से अधिक है। मंत्री ने कहा कि इसके बावजूद उपभोक्ताओं की किसी भी श्रेणी पर कोई बिजली कट नहीं लगाया जा रहा है और खेती में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरों को भी निर्धारित समय के अनुसार आपूर्ति दी जा रही है।

आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में ऊर्जा मंत्री ने आगे बताया कि जीएचटीपी लैहरा मोहब्बत के एक यूनिट, जिसको तकनीकी खऱाबी के कारण बीती रात बंद कर दिया गया है, को छोड़ कर राज्य के सभी थर्मल यूनिट चल रहे हैं। राजपुरा के दोनों यूनिट चालू हैं और सालाना ओवरहालिंग के लिए बंद टी.एस.पी.एल. की 660 मेगावाट वाली तीसरी यूनिट आज शाम से उत्पादन शुरू कर देगी। जी.जी.एस.एस.टी.पी. रोपड़ के सभी चार यूनिट उपलब्ध हैं और आगामी धान के सीजन के लिए कोयले के संरक्षण के लिए एक यूनिट स्टैंडबाय पर है क्योंकि एक्सचेन्ज में तुलनात्मक आधार पर सस्ती बिजली उपलब्ध है। इसके अलावा जी.एच.टी.पी. लैहरा मोहब्बत के दो यूनिट इस समय चल रहे हैं और एक यूनिट स्टैंडबाय पर है।श्री हरभजन सिंह ने बताया कि बीती रात लैहरा मोहब्बत के 210 मेगावाट वाले यूनिट नंबर 2 के इलैकट्रोस्टैटिक प्रैसीपीटेटरज़ में तकनीकी खऱाबी आ गई, जिसके उपरांत पी.एस.पी.सी.एल के सी.एम.डी. ने मौके पर जायज़ा लेने के लिए प्लांट का दौरा किया।

 चण्डीगढ़ से बी.एच.ई.एल. इंजीनियरों की टीम भी साइट पर पहुँच गई है और मुख्य कार्यालय से बी.एच.ई.एल. विशेषज्ञ और रानीपेट से डिज़ाइन इंजीनियर कल लैहरा मोहब्बत पहुँचकर नुकसान का पता लगाएंगे और यूनिट को जल्द से जल्द फिर चालू करने के लिए सहायता प्रदान करेंगे। मंत्री ने कहा कि खऱाबी के कारणों का विश्लेषण करके उसके उपरांत उपयुक्त कार्यवाही करने के लिए एक समिति बनाई गई है।ऊर्जा मंत्री ने राज्य के लोगों को आश्वासन दिया कि पीएसपीसीएल यूनिट को जल्द से जल्द चालू करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। पीएसपीसीएल को धान के सीजन के दौरान राज्य में ज़रुरी कोयले और बिजली के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं और हमारे अधिकारी केंद्रीय बिजली एवं कोयला मंत्रालयों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab State Power Corporation Limited , PSPCL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD