Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

केन्द्र और राज्य में डबल ईंजन सरकारों के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में गत साढ़े चार वर्षों में हुआ अतुलनीय विकास : जगत प्रकाश नड्डा

जगत प्रकाश नड्डा ने कुल्लू के रथ मैदान में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित किया

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party, Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh, Bhuntar, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकास किया है और यह सब केन्द्र और राज्य में डबल ईंजन की सरकारों के प्रयासों से ही संभव हो सका है। यह बात सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कुल्लू के रथ मैदान में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। यह समारोह हाल ही में सम्पन्न चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित किया गया था।भव्य स्वागत के लिए कुल्लू की जनता का आभार व्यक्त करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कुल्लू जिला के लगभग प्रत्येक गांव के अपने देवता हैं, जिस कारण इसे देवभूमि कहा जाता है। उन्होंने कहा कि कुल्लू के लोगों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में जय राम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जिसने अपने सभी वायदे पूरे किए है।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो इत्यादि के टीके बनने के बहुत वर्षों बाद भारत पहुंचे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना का टीका देश में इस महामारी का पहला मामला मिलने के नौ माह के भीतर तैयार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि देश में इस टीके की 190 करोड़ डोज लोगों को निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक आरम्भ किया गया। उन्होंने कोविड-19 टीके की प्रथम व द्वितीय डोज लगाने में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने पर राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को राशन उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक स्वदेश वापिस पहुंचाया, जिनमें 430 से अधिक विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विद्यार्थी भी अपने वाहनों पर भारतीय तिरंगा लगाकर यूक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर को बयां करता है, जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में ही संभव हो सका है। 

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि महामारी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत 400 बिलियन डॉलर का निर्यात करने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान देश में लगभग 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 9.37 लाख किसानों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब राजनैतिक मान्यताओं के बजाय विकास के नाम पर अपना मतदान करती है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि समाज के कमजोर वर्गों और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहे लोगों तक उनके सभी देय लाभ पहुंचे और इसलिए भाजपा चारों राज्यों में जीत हासिल कर पाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों के उपरांत किसी दल की सरकार पुनः बार सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि वहां पर 389 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों और 377 सीटों पर आप उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गईं उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार कोई सरकार अपने कार्यकाल के उपरांत पुनः सत्ता में आने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आप उम्मीदवारों की उन सभी 68 सीटों पर जमानत जब्त हुई है, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मणिपुर में भी पहली बार अपने स्तर पर सरकार बनाई। 

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा ही प्रदेश के हितों की अनदेखी की है और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में जब वीरभद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उस समय राज्य का विशेष श्रेणी का दर्जा वापिस ले लिया गया था। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य का विशेष श्रेणी का दर्जा पुनः बहाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में विभिन्न परियोजनाओं के लिए केन्द्र एवं राज्य के हिस्से को 90ः10 के अनुपात में पुनः बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दिए गए विशेष औद्योगिक पैकेज से प्रदेश में तीव्र औद्योगिकीकरण सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को कोल डैम परियोजना भी समर्पित की गई। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा के सत्ता में आने के उपरांत ही लूहरी परियोजना का कार्य भी शुरू हो सका। उन्होंने कहा कि अटल टनल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्य के लोगों के लिए एक और सौगात है। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के निर्माण से अटल बिहारी वाजपेयी का सपना पूरा हुआ है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना में कवर न हो सके परिवारों के लिए हिमकेयर और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजनाएं प्रारम्भ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 6 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया। 

इससे पूर्व, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भुंतर से लेकर रथ मैदान कुल्लू तक लोगों ने बड़े उत्साह से स्वागत किया।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश की मिट्टी का बेटा आज विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार्य के दौरान की मधुर स्मृतियां लगभग सभी कार्यकर्ताओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा में ही संभव है कि एक साधारण परिवार से निकला आम व्यक्ति विश्व के सबसे बड़े दल का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए भी यह सौभाग्य की बात है कि हमारा नेतृत्व विश्व नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को सदैव अपना दूसरा घर माना है और राज्य की विकासात्मक मांगों के प्रति उनका दृष्टिकोण हमेशा उदार रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि देश में कोई भी व्यक्ति भोजन, मास्क, सेनिटाइजर और अन्य आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे।जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में राज्य को आईआईएम और एम्स जैसी परियोजनाएं स्वीकृत हुई। उन्होंने कहा कि चम्बा, सिरमौर, हमीरपुर, मण्डी में आयुर्विज्ञान महाविद्यालय भी केन्द्र में भाजपा की सरकार के समय ही संभव हो सकें हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य में डबल ईंजन सरकारों के कारण ही सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और फोरलेन परियोजनओं का निर्माण भी संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल में ही आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाएं देश में संचालित की गई। उन्होंने कहा कि यह उनकी राजनैतिक दूरदर्शिता और विज़न का द्योतक है। उन्होंने कहा कि ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है और यह परियोजनाएं भी केन्द्र एवं राज्य में डबल ईंजन की सरकारों के कारण ही संभव हुई हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री शगुन जैसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 1300 करोड़ रुपये व्यय किए हैं, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने 400 करोड़ रुपये व्यय किए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली निःशुल्क प्रदान करने और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत रियायत देने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं को निःशुल्क जल आपूर्ति का निर्णय लिया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रदेश में सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं। लेकिन, उन्हें यह पता होना चाहिए कि प्रदेश के लोगांे ने भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है ताकि प्रदेश का विकास निर्बाध जारी रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की विकासात्मक नीतियों और कार्यक्रमों के कारण देश के सभी चार राज्यों में भाजपा सरकारें पुनः सत्तासीन हुईं। उन्होंने कहा कि इन चार राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस नेता शीत निद्रा में चले गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप देश कोरोना का स्वदेशी टीका विकसित करने में सफल हुआ और देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए। प्रदेश में पात्र आबादी का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने में हिमाचल ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया।सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष का प्रदेश में यह चौथा दौरा है, जो प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल ईजन की सरकारें प्रदेश में तीव्र विकास सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस महीने अपने आठ साल पूर्ण कर रही है। उन्हांने कहा कि इन आठ सालों में केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत विश्वशक्ति बनकर उभरे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हिमाचल में अभूतपूर्व विकास हुआ है और भाजपा 2022 के चुनावों में मिशन रिपीट करने में सफल होगी।जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश भाजपा महासचिव एवं सुन्दरनगर के विधायक राकेश जमवाल, विधायक जवाहर ठाकुर, सुरेंद्र शौरी, हीरा लाल, कर्नल इंद्र सिंह, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, विभिन्न संगठनों के महासचिव, विभिन्न बोर्डों  और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।             

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Bhuntar , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD