Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

शिमला में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, शहर की जनता को पार्टी की नीतियों और योजनाओ के प्रति किया जा रहा जागरूक: गौरव शर्मा

Gaurav Shrama, Himachal Pradesh, Himachal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal, AAP HP, AAP Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

शिमला में नगर निगम चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निगम के 41 वार्डों में जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। शनिवार को भी इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने शिमला विधानसभा क्षेत्र व नगर निगम शिमला के समरहिल क्षेत्र का दौरा किया जहां लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी जनता की पहली पसंद बन चुकी है यानी कि आम आदमी पार्टी अब लोगों के लिए पहला विकल्प बन चुका है। ऐसे में लोगों का रुझान अब आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ता जा रहा है। क्योंकि दिल्ली में जिस तरह से अरविंद केजरीवाल मॉडल से दिल्ली की स्थिति बेहतर हुई है। 

केजरीवाल मॉडल से देश की राजधानी दिल्ली आज स्कूल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में नंबर वन पर है और इसके अलावा बिजली में 200 यूनिट और पानी में 20,000 लीटर पानी मुफ्त में दिया जा रहा है। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिल रही है। इसके अलावा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में हर वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं जिसके तहत सवा दो करोड़ लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल मॉडल लागू किया जाएगा। जिसके तहत यहां के प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव से पहले शिमला शहर में हजारों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ गए हैं । 

इसका फायदा आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का प्रेम और स्नेह है आम आदमी पार्टी को मिल रहा है उससे साफ पता चलता है कि लोगों में कांग्रेस और भाजपा के प्रति कितना रोष है और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और उसका बढ़ता जनाधार उसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो शिमला की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और शिमला को एक मॉडल टाउन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा ताकि पूरे विश्व में इस ऐतिहासिक शहर को विश्व के मानचित्र पर उभारा जा सके। इस मौके पर उनके साथ शिमला विधानसभा के उपाध्यक्ष विजय मट्टू, रवि दत्त, निंदू, प्रेम, और समरहिल वार्ड के लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Gaurav Shrama , Himachal Pradesh , Himachal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal , AAP HP , AAP Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD