Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंकज कपूर के साथ 'जर्सी' में काम करने पर बोले सौरभ वी पांडे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Saurabh V Pandey, Pankaj Kapoor, Jersey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Apr 2022

Last updated on: Apr 26, 2022, 00:00 IST

अभिनेता सौरभ वी पांडे फिल्म 'जर्सी' में अभिनेता पंजाब क्रिकेट टीम के कप्तान की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म में पंकज कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने आगे अपनी भूमिका के लिए मिल रहे फीडबैक का भी खुलासा किया। पंकज कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए अभिनेता ने कहा, "पंकज सर के साथ काम करने का यह एक बहुत अच्छा अनुभव था। वह एक बहुत ही वरिष्ठ अभिनेता हैं और एक बहुत ही विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति भी हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए काफी आभारी हूं। मैंने हमेशा उनके अभिनय कौशल को सराहा है और इंडस्ट्री का हर कलाकार उनके साथ काम करना चाहता है। 

ऐसा लगता है कि मैंने अपने करियर के शुरूआती दौर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उनके साथ स्क्रीन साझा करना एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे उनसे बहुत सी नई चीजें सीखने को मिलीं।" फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बताया, "मैं पंजाब क्रिकेट टीम के कप्तान की भूमिका निभा रहा हूं। मेरे किरदार का नाम रवींद्र है। शाहिद कपूर के क्रिकेट करियर में रवींद्र का बहुत बड़ा रोल है। फिल्म में, रवींद्र और अर्जुन (शाहिद कपूर) एक साथ खेलते नजर आएंगे। मुझे लगता है कि दर्शकों को फिल्म में भूमिका पसंद आएगी।" उन्होंने आगे बताया कि "मुझे 'मकबूल', 'दस' और अन्य फिल्मों में उनके अभिनय का हमेशा शौक था। इसलिए वह अपने आप में एक संस्था हैं। 

वह इतने मंत्रमुग्ध करने वाले अभिनेता हैं और उनके अनुभव और कौशल से सीखने के लिए बहुत कुछ है।" फिल्म पर प्रतिक्रिया के बारे में बोलते हुए अभिनेता ने कहा, "फिल्म अभी कुछ समय पहले रिलीज हुई है और मुझे अद्भुत प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया से मैं अभिभूत हूं। मेरा सोशल मीडिया डीएम से भरा है और इसलिए मैं दर्शकों का भी आभारी हूं।" फिल्म में शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर, सौरभ वी पांडे और कई अन्य कलाकार हैं। यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज हुई थी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Saurabh V Pandey , Pankaj Kapoor , Jersey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD