Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम

 

सुविधा केंद्र दुविधा केंद्र नहीं बनने दिए जाएंगे : ब्रम शंकर जिम्पा

राजस्व और पुनर्वास मंत्री द्वारा मोगा के सुविधा केंद्र का अचानक दौरा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 20 Apr 2022

पंजाब सरकार के राजस्व और पुनर्वास मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अचानक स्थानीय ज़िला प्रशासनिक कंपलैक्स में चल रहे सुविधा केंद्र की चैकिंग की। इस दौरान उन्होंने लोगों और पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुये कहा कि राज्य में चल रहे सुविधा केन्द्रों को दुविधा केंद्र नहीं बनने दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि उनके आज के इस अचानक दौरे का मकसद था कि ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं को जाना जा सके। इसी कारण ही उन्होंने बीते दिनों साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) और आज मोगा के सुविधा केंद्र की चैकिंग की है। उन्होंने कहा कि यहाँ आकर पता लगा है कि सुविधा केन्द्रों में लोगों को सेवाएं लेने के लिए लम्बा समय लगता है। इस संबंधी डिप्टी कमिशनर स. कुलवंत सिंह और अन्य आधिकारियों ने मौके पर बताया कि स्टाफ और कुछ अन्य कमियां होने के कारण कुछ सेवाओं में देरी हो जाती है। जिसको जल्द ही सुधार लिया जायेगा।

श्री जिम्पा ने सुविधा केंद्र के इंचार्ज को हिदायत की कि यहाँ लोगों को परेशान न होने दिया जाये। इस सभी काम की उच्च अधिकारी ख़ुद निगरानी करें। लोगों को तय समय सीमा में सेवाएं देने के लिए कांउटर बढ़ाए जाएँ। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बिल्कुल भी सहन नहीं होगा।उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों का आम लोगों के साथ बोल-चाल ठीक होना चाहिए। सेवाएं मिलने के समय सीमा संबंधी जगह-जगह पर बोर्ड लगाए जाएं। महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए अलग कतारें होनी चाहिएं। उन्होंने भरोसा दिया कि लोगों की सुविधा के लिए बंद पड़े सेवा केंद्र ज़रूरत के मुताबिक फिर खोले जाएंगे।उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिशनर को शहर मोगा में कथित तौर पर रजिस्टरियों में धाँधली मामले की जांच रिपोर्ट तारीख़ 21 अप्रैल तक भेजने संबंधी कहा गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही इस मामले पर कोई फ़ैसला लिया जायेगा। इस मौके पर उनके साथ हलका मोगा की विधायका श्रीमती अमनदीप कौर अरोड़ा और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD