Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सोने की तस्करी के आरोप में लखनऊ एयरपोर्ट पर दो गिरफ्तार

Crime News, Crime News India, Police, 2 Including Air India Bus Driver Held, Smuggling Gold, Lucknow Airport
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Apr 2022

Last updated on: Apr 13, 2022, 00:00 IST

लखनऊ एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को एयर इंडिया के एक बस ड्राइवर समेत दो लोगों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके पास से 3,149.280 ग्राम सोना मिला। जिनकी कीमत 1,68,48,648 रुपये बतायी जा रही है। सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आरोपी मस्कट से तड़के करीब तीन बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने आरोपियों को दबोच लिया। सामान की चेकिंग करने पर लाल और काले टेप के साथ लिपटे 27 सोने के बिस्किट मिले। जिनका वजन 3,149.280 ग्राम था और कीमत 1,68,48,648 रुपये थी।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के आधार पर एयर इंडिया के एक बस चालक को भी पकड़ा गया है। चालक आरोपी से सोना लेकर हवाई अड्डे के बाहर तस्करी करता था। अधिकारियों ने यात्री और बस चालक को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया और बरामद सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं मामले में जांच जारी है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Police , 2 Including Air India Bus Driver Held , Smuggling Gold , Lucknow Airport

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD