Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बहु-राष्ट्रीय कंपनियों ने प्रदेश में नौ फूड पार्क स्थापित किए हैं और प्रदेश फार्मा हब बनकर उभरा : जगत प्रकाश नड्डा

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Jagat Prakash Nadda, Abhinandan Samaroh, Dharamshala Smart City Project
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 Apr 2022

Last updated on: Apr 09, 2022, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी ने न केवल प्रदेश के हितों की रक्षा की है बल्कि हिमाचल प्रदेश को कई विकासात्मक परियोजनाएं और प्रोत्साहन भी प्रदान किए हैं जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा प्रदेश और प्रदेश के लोगों के हितों से समझौता किया है। यह बात सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हाल ही में चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी बहुमत से जीत के बाद उनके सम्मान में पीटरहॉफ में आयोजित ‘अभिनंदन समारोह’ में उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।जगत प्रकाश नड्डा ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल उनके लिए सम्मान का विषय है बल्कि देश में भाजपा का आधार सुदृढ़ करने वाले प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण सम्भव हो पाई है, जिन्होंने देश के खोए हुए गौरव को पुनः वापिस लाना सुनिश्चित किया ताकि प्रत्येक देशवासी गर्व और सम्मान के साथ जी सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि कल्याणकारी योजनाओं से वंचित समाज के कमजोर और पिछड़े वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हो। जिसके फलस्वरूप भाजपा ने चार राज्यों में जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि 38 वर्षों के बाद कोई भी सरकार उत्तर प्रदेश अपनी सरकार दोहराने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि 389 सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशियों और सभी 377 सीटों में आप प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सरकार उत्तराखंड में अपनी सरकार को दोहराने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली बार मणिपुर में अपने दम पर जीत हासिल की है।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बहु-राष्ट्रीय कंपनियों ने प्रदेश में नौ फूड पार्क स्थापित किए हैं और प्रदेश फार्मा हब बनकर उभरा है और 12 से अधिक कंपनियां अपने उत्पाद दुनिया भर में निर्यात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विशेष श्रेणी के राज्य का दर्जा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बहाल किया गया है और भाजपा के कार्यकाल के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र और राज्य की 90 :10 अनुपात में हिस्सेदारी बहाल की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान किया गया था और उनके कार्यकाल में ही कोलडैम परियोजना आरम्भ की गई थी। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को समर्पित की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता सम्भालने के साथ-साथ लूहरी परियोजना का कार्य तीव्रता से हुआ। प्रदेश के लोगों को अटल टनल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि इस टनल के पूरा होने से अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार हुआ है।जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लोगों के लिए 11 हजार 500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लिए आईआईएम और एम्स जैसी परियोजनाएं स्वीकृत हुई। उन्होंने कहा कि एम्स के निर्माण के लिए 1400 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जून माह में यह परियोजना प्रदेश के लोगों को समर्पित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के चम्बा, सिरमौर, हमीरपुर और मंडी के लिए चिकित्सा महाविद्यालय स्वीकृत किए गए।

जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश लक्षित समूहों के शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य को हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 9.37 लाख किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पिछले 2 वर्षों के दौरान प्रदेश में 8.37 लाख से अधिक पानी के कनैक्शन प्रदान किए गए हैं जबकि प्रदेश में गत 40 वर्षों के दौरान केवल आठ लाख पानी के कनैक्शन प्रदान किए गए थे। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में 261 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किया जाएगा और केंद्र से राज्य के लिए बल्क ड्रग पार्क स्वीकृत करने के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अन्तर्गत 5.40 लाख से अधिक लोग पंजीकृत हैं तथा सहारा योजना के अन्तर्गत 18000 रोगी पंजीकृत हैं और इस योजना के अन्तर्गत 340 करोड़ रुपये व्यय किए गए।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शिमला शहर के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 194 करोड़ रुपये जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा 190 करोड़ रुपये प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में 700 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जा रही है जबकि विकासनगर में 400 वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 194 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के हमेशा गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और विकासात्मक कार्यों को लोगों के बीच ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युद्ध ग्रस्त युक्रेन से देश के 23 हजार से अधिक युवाओं को देश वापिस लाया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 430 विद्यार्थी थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी फैलने के नौ माह के भीतर ही देश में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।जगत प्रकाश नड्डा ने ‘चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर’ अभियान के अन्तर्गत बूथ पालकों को नाम पट्टिका भी सौंपी।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाग्यशाली हैं कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल का नेतृत्व धरती पुत्र द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा में ही सामान्य पार्टी कार्यकर्ता सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है जबकि अन्य सभी पार्टियों का नेतृत्व परिवारिक लोगों द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश छोटा राज्य होने के बावजूद भाग्यशाली है कि प्रदेश के पुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और अनुराग सिंह ठाकुर एक ऊर्जावान केंद्रीय मंत्री के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिनके पास सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल जैसे महत्त्वपूर्ण मंत्रालय हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और प्रदेश की विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सम्पूर्ण देश और राज्य में अपना आधार पूरी तरह से खो दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को 800 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान की है ताकि प्रदेश का विकास निर्बाद्ध रूप से सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों के कारण सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को हर सम्भव सहायता प्रदान की है ताकि राज्य प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में सभी चार राज्यों में जीत  हासिल करने के पश्चात अब गुजरात और हिमाचल में भी भाजपा जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन प्रदान किया गया ताकि महामारी के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखे पेट न रहे। 

उन्होंने पात्र आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने में देश का अग्रणी राज्य बनने के प्रदेश के प्रयासों सराहना की।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक त्रिदेव की संकल्पना करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में अपना आधार मजबूत करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि चलं बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर के अन्तर्गत प्रदेश में महासम्पर्क महा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि भाजपा राज्य में फिर से अपनी सरकार बनाएगी।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, मंत्री, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्री इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Jagat Prakash Nadda , Abhinandan Samaroh , Dharamshala Smart City Project

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD