Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण विंग है : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Solan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 27 Mar 2022

Last updated on: Mar 27, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण विंग है जिसके माध्यम से पार्टी सशक्त और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने एक बार कहा था कि युवाओं में देश को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को जीवन्त बनाए रखने के लिए विभिन्न मोर्चे महत्वपूर्ण है। युवाओं में विश्व और राष्ट्र में बड़ा बदलाव लाने की शक्ति है।जय राम ठाकुर ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजयुमो का नेतृत्व किया है जो राज्य के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने और भविष्य के नेता तैयार करने का कार्य करता है।उन्होंने कहा कि कोरोना के संकटकाल में भी युवाओं ने ज़रूरतमंद लोगों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश सरकार ने राज्य में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में कार्यान्वित किया और प्रदेश पात्र समूहों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाने में न केवल देश में पहला राज्य बना बल्कि पात्र आबादी को पूर्ण टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बनकर भी उभरा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सदस्यों ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने और उन्हें टीकाकरण केन्द्रों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना भी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य युवाओं से बेहतर कोई और नहीं कर सकता। उन्हांेने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्गों के आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। प्रदेश सरकार का पहला ही निर्णय वृद्धजनों का उत्थान था और वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने की आयु सीमा को बिना किसी आय सीमा के 80 से घटाकर 70 वर्ष किया गया और अब इसे 60 वर्ष कर दिया गया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए जनमंच कार्यक्रम आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 के माध्यम से लोग अपनी शिकायतें घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रतिमाह 3000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत 5 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण किया गया है और प्रदेश के 2.25 लाख लोगों के उपचार के लिए 205 करोड़ से अधिक रुपये व्यय किए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना से राज्य देश का पहला चूल्हा धंआमुक्त राज्य बनकर उभरा है। इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की लड़कियों की शादी के समय उन्हें 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Solan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD