Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं

 

चीन विमान दुर्घटना के पीड़ितों के लिए बचाव अभियान जारी

Hadsa World, China Plane Crash
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 22 Mar 2022

गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में एक दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न विमान के पीड़ितों और बचे लोगों को खोजने के लिए मंगलवार को बचाव अभियान जारी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन में शामिल होने के लिए 2,000 से अधिक लोग दुर्घटनास्थल पर हैं। चूंकि दुर्घटना स्थल एक पहाड़ी जंगल में स्थित है, इसलिए ब्लैक बॉक्स की खोज ड्रोन और बचाव कर्मचारियों के जरिए किया जा रहा है। ड्रोन बचाव केंद्र वाले एक कर्मचारी झू शियाओडोंग ने कहा कि बचाव कार्य करना मुश्किल है क्योंकि साइट पर जाने वाले कुछ ही रास्ते हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रेस्क्यू साइट पर हल्की बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से गुरुवार तक इस क्षेत्र में और बारिश होगी, जो खोज प्रयासों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान कुनमिंग से रवाना हुआ और गुआंगझोउ पहुंचने वाला था। यह दोपहर 2.38 बजे टेंगक्सियन काउंटी के मोलंग गांव के पास एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में 132 लोग सवार थे जिनमें 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य थे। न तो चीनी सरकार और न ही एयरलाइंस ने अभी तक हताहतों की सही संख्या की पुष्टि की है, लेकिन आशंका है कि कोई भी जीवित नहीं बचा था। इस बीच विमान में सवार लोगों के परिवार और दोस्त ग्वांगझोउ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंच गए हैं, जहां विमान का गंतव्य था। उड़ान के बारे में अंतिम सूचना दोपहर 2.22 बजे मिली थी। यह तभी 3,225 फीट की ऊंचाई पर था। देश के तीन बड़े सरकारी स्वामित्व वाले वाहकों में से एक, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी 'गहरी संवेदना' व्यक्त की है। इसने अपने सभी बोइंग 737-800 को बंद कर दिया है।

 

Tags: Hadsa World , China Plane Crash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD