Wednesday, 01 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस के युवा नेता डा.जितेंद्र सिंह मान सहित 100 युवा हुए भाजपा में शामिल चंडीगढ़ की जनता को अब भाजपा के झूठे वादों पर भरोसा नहीं: डॉ. एसएस आहलूवालिया पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अन्य पहलकदमी- लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जायेगा ‘चुनाव निमंत्रण’ - सिबिन सी पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं से ओर मजबूत हुई पार्टी मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह संगरूर में मीत हेयर के कार्यालय का उद्घाटन पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत कौर गिल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी विदायगी पार्टी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए केवल अकाली दल है हिंदू-सिख एकता का प्रतीक: एन.के.शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति PEC ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए आईआईटी जम्मू के साथ MoU किया साइन जैसे चरणजीत चन्नी भदौड़ वापस नहीं आए, वैसे सुखपाल खैरा दोबारा संगरूर नहीं आएंगे: मीत हेयर एलपीयू द्वारा नेटवर्क, इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित "द इंडियन ब्राइड" एक प्रसिद्ध कंपनी ने चंडीगढ़ में लक्जरी लाइफस्टाइल की मेजबानी की !! केरल और कोडईकनाल के जंगलों में हुई "कांगुवा" की शूटिंग पोलिंग स्टाफ तनदेही व ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी: कोमल मित्तल भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल

 

मोरनी में चिडिय़ाघर खोलने के लिए केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव - कैप्टन यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (शशि किरण)

पंचकूला , 06 Oct 2012

हरियाणा के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में चिडिय़ाघर खोलने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा ताकि यहां पर्यटन को बढ़ावा मिल सके ये शब्द  हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में मोरनी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान कहे।  केन्द्रीय आवास, शहरी गरीबी उन्मूलन एवं संस्कृति मंत्री तथा स्थानीय सांसद कुमारी शैलजा द्वारा दुर्भल प्राणियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोरनी में एक चिडिय़ाघर खोलने का सुझाव दिया गया था।वन मंत्री ने कहा कि पशु-पक्षियों को गोद लेने की योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए योजना में संशोधन किया जायेगा। इसके तहत बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए न्यूनतम राशि रखी जायेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे योजना से जुड़ सके। इससे बच्चों में वन्य प्राणियों के प्रति लगाव पैदा होगा और उनका वन्य प्राणी प्रबंधन में भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस योजना के तहत राज्य में चिडिय़ाघरों व हिरण पार्कों में रखे गये किसी भी वन्य प्राणी को एक निश्चित राशि देकर निर्धारित समय तक गोद ले सकता है। हरियाणा में वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उठाये जा रहे कदमों की जानकारी देते हुए कैप्टन यादव ने बताया कि राज्य में कुरूक्षेत्र के पिपली, रोहतक तथा भिवानी में तीन चिडिय़ाघर स्थापित किये गये है और इन सभी चिडिय़ाघरों को केन्द्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार योजनाबद्ध तरीके से अपगे्रड करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है तथा इन सभी चिडिय़ाघरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले में स्थित झाबुआ आरक्षित वन के 80 प्रतिशत एकड़ क्षेत्र में मोर एवं चिंकारा प्रजनन केन्द्र स्थापित किया गया है। इस केन्द्र पर 20 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है और इस वर्ष केन्द्र पर 47.20 लाख रुपये की राशि खर्च की जायेगी।उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला प्रदेश है, जहां विलुप्त हो रहे गिद्ध प्रजाति के पक्षियों के संरक्षण के लिए पिंजौर में गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि गिद्धों की संख्या में गिरावट का मुख्य कारण पालतु पशुओं को दी जाने वाली दर्दनिवारक दवाई डाईक्लोफिनेक है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस दवा पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने पशुओं को डाईक्लोफिनेक दवा के स्थान पर वैकल्पिक दवा मिलोक्सीकैम प्रयोग करें क्योंकि गिद्ध मरे हुए पशुओं को खाते है और दवा के प्रभाव से गिद्धों की मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि पिंजौर के गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र में गिद्ध के दो जोड़े से शुरूआत की गई थी, जो बढ़कर 150 जोड़े हो गये है। जल्द ही उन्हें इन गिद्धों को उनके प्राकृतिक स्थल पर छोड़ दिया जायेगा।कैप्टन यादव ने बताया कि हाथियों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए यमुनानगर के कलेसर में हाथी पुनर्वास केन्द्र की स्थापना की जा रही है। इसके लिए एक एनजीओ के साथ समझौता भी किया गया है। उन्होंने बताया कि मोरनी स्थित फिजैन्ट प्रजनन केन्द्र में लाल मुर्गा प्रजाति का सफलतापूर्वक प्रजनन करवाया गया है। इसी तरह भिवानी के कैरू गांव में स्थित चिंकारा प्रजनन केन्द्र में भी सफलता मिल रही है।वन मंत्री ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिग के कारण तापमान निरंतर बढ़ रहा है, जिससे वन्य प्रजातियां लुप्त हो रही है। 

एक अनुमान के अनुसार इस सदी के अंत तक 20 से 30 प्रतिशत वन्य प्रजातियों के लुप्त होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विश्व में पक्षियों 8600 प्रजातियां है, जिनमें से देश में 1200 प्रजातियां पाई जाती है और इनमें 500 प्रजातियां हरियाणा में पाई जाती है। उन्होंने कहा कि वन वन्य प्राणियों का आश्रय स्थल होते है, इसलिए इसे बचाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। यदि एक पेड़ कटता है तो बदले में चार पेड़ लगाने चाहिए। केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने वन्य जीवों की शिकार पर चिंता जताते हुए कहा कि हर वर्ष तस्करी के लिए काफी संख्या में वन्य प्राणियों का शिकार होता है। पिछले वर्ष 63 शेर मारे गये और शिकारियों द्वारा असम में गैंडों को उनके सींगों के लिए मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वन्य प्राणी लुप्त होते रहे तो प्रकृति का संतुलन बिगड़ जायेगा। उन्होंने बच्चों को वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए उनके पाठयक्रम में पंचतंत्र जैसी सहित्यिक कहानियों को जोडऩे की अपील की।इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन यादव ने वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा पौधारोपण किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समारोह में सढ़ौरा के विधायक राजपाल भुखड़ी, पूर्व विधायक सतविंदर राणा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सी आर जोत्रीवाल, मुख्य वन्य प्राणी वार्डन आर के सपरा, जिला उपायुक्त आशीमा बराड़, अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप सिंह सहित  जिला प्रशासन के अधिकारीगण तथा ग्राम पंचायतों के सदस्य मौजूद रहे।

 

Tags: Capt Ajay Singh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD