Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मेले व त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला संपन्न

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला (सिरमौर) , 19 Nov 2021

Last updated on: Nov 19, 2021, 00:00 IST

अन्तरराष्टीय श्री रेणुकाजी मेला-2021 विधिवत रूप से आज सम्पन्न हुआ, जिसके समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने देव पालकियों को उठाकर की।इसके पश्चात, राज्यपाल ने रेणु मंच से जिलावासियों को अपने सम्बोधन में कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं, जिनके माध्यम से हमें आपस में मिलने-जुलने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों से मिली इस प्राचीन पारम्परिक धरोहर को संजोए रखना है। ये मेले व त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति का एक ही भाव है कि हम सभी इस देश के मूल निवासी हैं। हमारे आचार-विचार, रहन-सहन व भाषा में विविधता हो सकती है, लेकिन हमारी संस्कृति हमें एक होने का संदेश देती है।उन्होंने कहा कि उन्हें परशुराम जी की भूमि गोमतक यानी गोवा से देवभूमि हिमाचल में परशुराम जी व माता रेणुकाजी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। उन्होंने जिलावासियों को मेले के सफल आयोजन की बधाई दी।इससे पहले, राज्यपाल ने मेले में लगाई गई विभिन्न विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा बागवानी, शिक्षा, आयुर्वेद विभाग को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसके उपरान्त, उन्होंने मेले के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया, जिसके तहत कबड्डी में विजेता महिला शिलाई सिरमौर की टीम, उप-विजेता टीम जींद हरियाणा सहित पुरूष कबड्डी प्रतिस्पर्धा में विजेता स्पोर्टस् अकादमी शिलाई सिरमौर व उपविजेता परशुराम क्लब घालजा, वालीबाल पुरूष प्रतियोगिता में विजयी एक्स-सर्विसमैन संगड़ाह सिरमौर व उप-विजेता टीम सराहां, बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में रक्षित बडोन आदर्श राजगढ़ सिरमौर को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सिरमौर जिले के उपायुक्त तथा श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी।इस मौके पर विधायक श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल, मण्डलायुक्त शिमला प्रियतु मंडल, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, पूर्व विधायक रूप सिंह, पूर्व अनुसूचित जाति विकास निगम अध्यक्ष बलवीर चैहान, संगड़ाह खंड विकास समिति के अध्यक्ष मेला राम शर्मा, नाहन खंड विकास समिति अध्यक्ष अनिता शर्मा, सिरमौर मंडी समिति अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD