Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में जत्था श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना

दोनों तरफ की ख़ुशहाली, शान्ति और सद्भावना के लिए अरदास करूँगा: चरणजीत सिंह चन्नी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dera Baba Nanak, Gurdaspur, Gurdwara Sri Kartarpur Sahib, Sri Kartarpur Sahib
Listen to this article

5 Dariya News

डेरा बाबा नानक , 18 Nov 2021

Last updated on: Nov 18, 2021, 00:00 IST

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलने पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों और अन्य गणमान्यों का जत्था आज गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए रवाना हुआ।मुख्यमंत्री जिनके साथ वित्त मंत्री श्री मनप्रीत सिंह बादल, लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला, विधायक श्री हरप्रताप सिंह अजनाला और श्री बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा और उनके पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे, ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर पाकिस्तान स्थित नारोवाल में पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में नतमस्तक होने के लिए दोपहर एक बजे सरहद पार की।करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खुल जाने को ऐतिहासिक पल करार देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का अवसर है क्योंकि यह कॉरिडोर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए सुविधा प्रदान करता है। 

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इससे सिख संगत की काफी लंबे समय से की जा रही अरदास पुरी हुई है और अब वह बिना किसी रुकावट के पवित्र स्थान के दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के फिर से खुलने से भारतीय श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल पर्मिट हासिल करके वीज़ामुक्त अवाजाही की सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज वह अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं कि उनको जत्थे के रूप में जा रही संगत का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है क्योंकि करतारपुर साहिब में श्री दरबार साहिब के दर्शन करने की माँग सात दशकों के लंबे समय के बाद पूरी हुई है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह श्री करतारपुर साहिब में दोनों तरफ की ख़ुशहाली, शान्ति और सद्भावना के लिए अरदास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे गुरू साहिबान ने विनम्रता, एकता, शान्ति और भलाई का मार्ग दिखाया है। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह कॉरिडोर हमारे गुरू साहिब जी के महान फलसफे को अमलीजामा पहनाने के लिए अहम साबित होगा।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dera Baba Nanak , Gurdaspur , Gurdwara Sri Kartarpur Sahib , Sri Kartarpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD