Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ग्रेट वाल आफ शिमला का लोकार्पण किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 28 Oct 2021

Last updated on: Oct 28, 2021, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज यहां वेस्ट टू वेल्थ इनिशिएटिव के अन्तर्गत आर्किड शिमला द्वारा बनाई गई कलाकृति ग्रेट वाल आफ शिमला का लोकार्पण किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आर्किड शिमला ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई शुरुआत की है और ग्रेट वाल आफ शिमला के माध्यम से व्यर्थ सामग्री का कलात्मक तरीके से उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण में संरक्षण को महत्व दिया जा रहा है, जबकि भारत की परम्पराओं में पर्यावरण को धर्म से सम्बद्ध किया गया है।राज्यपाल ने कहा कि हमारे त्योहारों का आयोजन भी पर्यावरण को ध्यान में रखकर किया जाता है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व हमारे विचारों, परम्पराओं और संस्कृति को अपना रहा है, इसलिए हमें अपनी समृद्ध संस्कृति का संरक्षण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह की पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं से लोगों की मानसिकता बदलेगी और हिमाचल देश का पहला राज्य होगा, जहां लोग पर्यावरण संरक्षण के बारे में अधिक जागरूक होंगे।उन्होंने कहा कि पर्यावरण, पर्यटन और विकास एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने आर्किड शिमला के प्रयासों की भी सराहना की।इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. विट्ठल वेंकटेश कमंत ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि हमारा दृष्टिकोण हरित जीवन को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि कचरे को सम्पदा में परिवर्तित करने की परिकल्पना ने आर्किड टीम के प्रत्येक सदस्य को लीक से हटकर सोचने और आने वाली पीढ़ी को पृथ्वी के प्रति सम्मानजनक होने के लिए प्रेरित करेंगे।लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।ग्रेट वाल आफ शिमला लगभग 5 लाख अपशिष्ट बोतलों के ढक्कन और कार्बन मुक्त रिसाइकलड प्लास्टिक का उपयोग करके लगभग 275 फुट लंबा और 15 फुट ऊंचा का सबसे बड़ा भित्ति चित्र बनाया गया है। इस भित्ति चित्र को स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और शिमलावासियों द्वारा बनाया गया है।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD