Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यूपी के लखीमपुर-खीरी में कृषि कानूनों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा, फायरिंग में कुछ लोग जख्मी, वाहनों में आगजनी

Protest, Agitation, Demonstration, MSP, #FarmLaws, Farm Laws, #FarmerBills, Farmer Bills, #FarmersProtest, Farmers Protest, APMC, Farmer Protest, #FarmerProtest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखीमपुर खीरी (यूपी) , 03 Oct 2021

Last updated on: Oct 03, 2021, 00:00 IST

कृषि कानूनों पर विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है और अज्ञात लोगों ने किसानों पर गोलियां चला दीं, जिसमें कई लोग घायल हो गए और तीन वाहनों में आग लगा दी गई। कुछ प्रदर्शनकारियों के वाहनों की चपेट में आने से आक्रोशित किसानों ने तीन जीपों में आग लगा दी। इनमें से एक वाहन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा की है। एक दर्जन से अधिक किसान घायल हुए हैं और अपुष्ट रिपोटरें में कहा गया है कि इस घटना में तीन किसानों की मौत हो गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने इस घटना में मरने वालों की संख्या या घायल हुए लोगों की संख्या की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले दिन में हजारों किसानों ने रविवार को तिकुनिया तक मार्च निकाला और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गांव बनवीर पहुंचने वाले थे। 

हालांकि, किसानों ने महाराजा अग्रसेन स्पोर्ट्स ग्राउंड में हेलीपैड साइट पर कब्जा कर लिया, जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरना था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया गया और वे लखनऊ से सड़क मार्ग से लखीमपुर पहुंचे। तिकुनिया में गुस्साए किसानों ने उनके स्वागत में लगे होडिर्ंग्स को उखाड़ कर विरोध किया। किसान हाथ में काले झंडे लिए पलिया, भीरा, बिजुआ, खजुरिया और संपूर्ण नगर जैसे आसपास के गांवों से आए थे। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वह घायल किसानों से मिलने लखीमपुर पहुंच रहे हैं। इलाके में भारी संख्या में बलों की तैनाती की गई है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के जिलों से पुलिस को भी बुलाया जा रहा है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD