Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

"किसी भी देश का ध्वज उस देश का प्रतीक होता है"- गृह मंत्री अनिल विज

"हम जियेंगे तो राष्ट्र के लिए और मरेंगे तो राष्ट्र के लिए"- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 08 Aug 2021

Last updated on: Aug 08, 2021, 00:00 IST

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि "किसी भी देश का ध्वज उस देश का प्रतीक होता है" और हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से यही संदेश देना चाहते हैं कि हम जियेंगे तो राष्ट्र के लिए और मरेंगे तो राष्ट्र के लिए। उन्होंने कहा कि आज हम अपने आन, बान, शान, सम्मान और जान तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में एकत्रित हुए हैं, जो हमारे मन में तिरंगे के सम्मान को दर्शाता है।अनिल विज आज शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के मौके पर अम्बाला के सुभाष पार्क के नजदीक हजारों की संख्या में यात्रा में शामिल लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि इस तिरंगे के तीन रंग है जिसमें भगवा त्याग का प्रतीक है, सफेद रंग शांति का प्रतीक व हरा हरियाली व खुशहाली का प्रतीक है। इसकी सफेद पट्टी में अशोक चक्र भी अंकित है, यह अशोक चक्र हमारी प्रगति का प्रतीक है कि हमारा देश व प्रदेश निरंतर आगे बढ़ता रहे। हमारा झंडा सदैव उंचा रहे, इसके लिए हमारे सैंकडों जवानों ने बलिदान दिए हैं। कारगिल लड़ाई के समय भी पहाड़ की उंची चोटियों पर दुशमन देश पाकिस्तान के सैनिक कब्जा जमाए हुए थे और वे ऊपर से हमारे सैनिकों पर प्रहार कर रहे थे। हमारे वीर सैनिकों तिरंगे को हाथों मे उठाकर आगे बढे और अपनी जान की परवाह न करते हुए एक-एक चोटी से दुश्मनों को पछाड़ते हुए हमारा प्यारा तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि टोक्यो ऑलम्पिक में नीरज चोपडा ने गोल्ड मैडल जीतकर हमारे प्यारे तिरंगे को फहराया है और इस अवसर पर हमारा राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गयी है।

विज ने कहा कि यह तिरंगा देशभक्ति का भी प्रतीक है। देशभक्ति की भावना जन-जन में डालता है। इतिहास गवाह है कि जिस-जिस देश में जहां-जहां देशभक्ति की भावना कम हुई है वहां पर देश विरोधी ताकतों ने अपना सिर उठाया है। हमारे देश में भी कोई भी देश विरोधी ताकत अपना सिर न उठा सके, इसलिए लोगों में लगातार देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए ही तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह तिरंगा हमें निस्वार्थ होकर देशभक्ति की भावना को हमारे अंदर भरता है। उन्होंने कहा कि 52 सैंकेड का हमारा राष्ट्रगान है, हमें अपने राष्ट्रगान और तिरंगे को सामने रखकर कार्य करना चाहिए ताकि कोई भी गलत भावना हमारे मन में न आ सके। गृहमंत्री ने कहा कि आप द्वारा किया गया एक-एक काम राष्ट्र के लिए समर्पित होगा और राष्ट्र निरंतर तरक्की करेगा।उन्होंने कहा कि पहले यहां राजशाही थी और रियासतें थी। उस समय सबके अपने-अपने झंडे होते थे। अभी आजादी की लड़ाई चल ही रही थी कि ये विचार आया कि हिन्दुस्तान का भी कोई ध्वज होना चाहिए। सबसे पहले वर्ष 1903 में विवेकानंद की शिष्या निवेदिता ने एक झंडे का निर्माण किया। उसके बाद झंडा कईं बार अपना स्वरूप बदलता रहा और आज जो झंडा हमारे सामने हैं, इसकी अभिकल्पना पिंगली वैंकैया ने की थी। जिसको संविधान सभा में 22 जुलाई 1947 को स्वीकार किया गया था। देश के प्रधानमंत्री ने तिरंगे को 15 अगस्त 1947 को पहली बार फहराया था और यूनियन जैक जो अंग्रेजो का झंडा था उसके स्थान पर अपना प्यारा तिरंगा फहराया गया। उसके बाद 15 अगस्त, 26 जनवरी को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति दिल्ली में इस प्यारे तिरंगे को फहराते आ रहे हैं। हर सरकारी भवन, प्रधानमंत्री के वाहन, राष्ट्रपति के वाहन, गर्वनर के वाहन तथा मंत्री आदि के वाहन पर इस तिरंगे को लगाया जाता है। 

*तिरंगा यात्रा की विशेष झलकियां* 

हरियाणा के गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में आज अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने भारी उत्साह व जोश के साथ भाग लेते हुए शहीदों को याद कर नमन किया। इससे पहले गृहमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में जाकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व सैल्यूट कर उन्हें नमन किया। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा गृहमंत्री की अगुवाई में छावनी के विभिन्न बाजारों व क्षेत्रों से होते हुए सुभाष पार्क के पास आकर सम्पन्न हुई। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का लोगों ने फूलों की वर्षा करके भव्य अभिनंदन किया। गृहमंत्री स्वयं अपने हाथों में तिरंगा उठाए इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। 

 *झलकियां* 

इस तिरंगा यात्रा में शामिल सैंकडों टैक्टरों पर तिरंगा लगा हुआ था। इसके अलावा, तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता व अन्य लोग तिरंगा लेकर पैदल भी चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में युवाओं के अलावा महिलाओंं सहित अन्य कार्यकर्ताओं व आमजन ने भाग लिया। यात्रा के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई और यात्रा में शामिल लोगों को जलपान भी करवाया गया। तिरंगा यात्रा जिस भी रास्ते से गुजरी वहां का वातावरण पूरी तरह से देशभक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवा भारत माता की जय, वंदे मातरम तथा गृहमंत्री अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाकर जयघोष कर रहे थे। विभिन्न संस्थाओं के सदस्य तिरंगा यात्रा में 108 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चल रहे थे जोकि लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बिंदु रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान इंद्र देवता भी प्रसन्न नजर आए और हल्की-फुलकी बारिश भी हुई, जिससे यात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साह और जोश और अधिक बढ़ गया। 

*झलकियां* 

इस तिरंगा यात्रा में महिलाओं ने सम्मान यात्रा में शामिल लोगों को तिलक लगायें और नगर में जगह-जगह पर देशभक्ति के गीत गाए जा रहे थे। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा थम हुआ था। आज की इस यात्रा में शहीदों के सम्मान में जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोगों की ख़ुशी देखते ही बनती थी। नगर में जाते हुए इस यात्रा के सम्मान में जगह जगह पटाखे छोड़े गए और जगह जगह पर लोगों ने सह-सम्मान तिरंगा यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया। सैकड़ों ट्रैक्टर शहीद सम्मान यात्रा में शामिल हुए और किसानों ने हाथ में तिरंगा झंडा को लिया हुआ था। बाजार के एसोसिएशन और संस्थाओं के लोगों ने तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। जगह जगह पर लोग वीडियो फोटो बनाते नजर आए और लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

*कौन कौन मुख्य थे शामिल* 

इस मौके पर जिला प्रधान राजेश बतौरा , जसबीर सिंह जस्सी ,मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, किरण पाल चौहान, अजय पराशर, बी.एस. बिन्द्रा, संजीव सोनी रामबाबू यादव नरेंद्र राणा अनिल कौशल श्यामसुंदर अरोड़ा मीडिया कोर्डिनेटर विजेन्द्र चौहान, इकबाल ढाडा, विजय कुमार ,विकास बहगल रेनू भामर, नीरू अग्रवाल, बीना शर्मा , जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी वार्ड प्रधान कार्यकारिणी सदस्य के साथ-साथ भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य भारी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD