Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे बेहतर कार्य : किशन कपूर

कहा......धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से रखता है अहम स्थान

Kishan Kapoor, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 05 Jul 2021

Last updated on: Jul 05, 2021, 00:00 IST

कांगड़ा-चंबा सांसद किशन कपूर ने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत 115 करोड़ की 19 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 173 करोड़ की 24 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है और 81 करोड़ की आठ परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इसके अतिरिक्त 33 करोड़ की छह परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है। किशन कपूर आज मिनी सचिवालय के कैबिनेट हॉल में स्मार्ट सिटी एडवाईजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।कपूर ने कहा कि धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से अहम स्थान रखता है। धर्मशाला राज्य के सबसे जीवंत शहर के रूप में उभरा है, जो हर साल न केवल देश बल्कि विदेशों से भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने धर्मशाला को अपार प्राकृतिक सुंदरता से और स्वास्थ्यप्रद जलवायु से नवाजा है। उन्होंने कहा कि परम पावन दलाई लामा का आवास होने के कारण धर्मशाला की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इस शहर को विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और स्थानीय लोगों को आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हांेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने इस परियोजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की गति को प्रभावित किया है। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिये, ताकि इन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत बेहतर कार्य किए गए हैं तथा इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करके परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि बेहतरीन स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जन प्रतिनिधियों तथा आम जनमानस के सुझावों को शामिल करते हुए परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में छोटे छोट प्रोजेक्टस को भी स्मार्ट सिटी के तहत शामिल किया जाए ताकि सभी लोग लाभांवित हो सकें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी केंद्र तथा राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न कार्याें के बेहतर कार्यन्वयन के लिये कार्यकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर व उनके सहयोगी बधाई के पात्र हैं।इससे पूर्व कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी प्रदीप ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत कार्यन्वित किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भी स्मार्ट सिटी के विकास के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।उन्होंने कहा कि 247 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले लिंक रोड़ कंड करडियाना, 504 लाख से हीरू दुसालन से गम्मरू चोला रोड़ के विस्तारीकरण व चराण खड्ड पर पुल तथा 568 लाख से मैकलोडगंज, भागसूनाग, टऊ चोला(भंगरोटू)रोड़ तथा चराण खड्ड पर पुल की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति हेतु भेजी गई है।इस अवसर पर महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्वचंद गलोटिया, एडीसी राहुल कुमार, विभिन्न वार्डों के पार्षद, परियोजना प्रबंधन सलाहकार सुधाकर सिंह, अमित कुमार शर्मा, जीएम (तकनीकी)संजीव सैणी, प्रबन्धक स्मार्ट सिटी एचएल धिमान, अधिशाषी अभियंता स्मार्ट सिटी रवि भूषण, अधिशाषी अभियंता सुशील डढ़वाल,, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे।

 

Tags: Kishan Kapoor , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD