Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा मंडियों की संपत्तियों की ई-नीलामी के लिए पोर्टल शुरू

नवीन पहल का मकसद मंडियों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के अलावा तेज़ और पारदर्शी बोली प्रक्रिया सुनिश्चित बनाना

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Chief Minister of Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Lal Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jun 2021

Last updated on: Jun 28, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को राज्य की विभिन्न मंडियों की संपत्तियों की ई-नीलामी के लिए एक पोर्टल 'emandikaran-pb.in' की वर्चुअल ढंग से शुरुआत की। इस पोर्टल को कॉलोनाईज़ेशन विभाग और पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा विकसित किया गया है।इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऑनलाइन पहलकदमी से राज्य की मंडियों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने में बहुत मदद मिलेगी। कॉलोनाईज़ेशन विभाग और मंडी बोर्ड के इतिहास में इसको एक यादगार पल बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नए शुरू किए गए इस पोर्टल के साथ विभिन्न पक्ष जिनमें किसान और आढ़तिये शामिल हैं, को एक पारदर्शी और तेज़ प्रक्रिया के द्वारा संपत्तियों की खरीद का मौका मिलेगा।विवरण देते हुए मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने कहा कि मासिक ई-नीलामी की एक साल के लिए जारी समय-सारणी के अनुसार 2302 प्लॉटों की ई-नीलामी 9 जुलाई, 2021 से शुरू होगी, परन्तु इससे पहले 1 से 8 जुलाई, 2021 तक 154 मार्केट कमेटियों में बोली लगाने वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन 2302 प्लॉटों में से 375 सब्ज़ी मंडी लुधियाना में और 222 मुल्लांपुर मंडी, लुधियाना में स्थित हैं। इनके अलावा 262 प्लॉट बाघा पुराना मंडी मोगा, 241 प्लॉट कोटकपूरा (फरीदकोट), 217 ममदोट (फिऱोज़पुर), 196 सरहिन्द (फ़तेहगढ़ साहिब), 175 खालड़ा (तरन तारन), 145 समाना (पटियाला), 114 बंगा (शहीद भगत सिंह नगर), 104 भगता भाई का (बठिंडा), 95 लक्कड़ मंडी गढ़ी कानूगो (शहीद भगत सिंह नगर), 70 अमरकोट (तरन तारन), 55 सब्ज़ी मंडी, सन्नौर रोड (पटियाला) और 31 प्लॉट सब्ज़ी मंडी, मोहाली (शो रूम) में स्थित हैं।

 खरीददारों के लिए ई-नीलामी के लाभ बताते हुए लाल सिंह ने कहा कि इस नई पहल से जहाँ नीलामी प्रक्रिया में तेज़ी, पारदर्शिता और सुरक्षा का पक्ष मज़बूत होगा, वहीं पहले के समय के दौरान खुली नीलामी के लिए मिलने वाले एक दिन के समय के बजाये अब 10 दिन मिलेंगे। ऑनलाइन नीलामी में बोली लगाने वाले अपने घर/कार्यालय से बाहर निकले बिना ही बोली लगा सकते हैं। इससे छूट, इस नई नीलामी प्रक्रिया में समय की कोई रुकावट नहीं होगी, क्योंकि यह प्रक्रिया अपनी आखिरी तारीख़ तक 24&7 चालू रहेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों और अमले के लिए नीयर फील्ड कम्यूनिकेशन (एन.एफ.सी.) आधारित इलेक्ट्रॉनिक पहचान पत्र (ई-आई डी) की औपचारिक शुरुआत भी की, जिससे ऐसी तकनीकी कदम उठाने वाला पंजाब, देश का पहला राज्य बन गया है।इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) अनिरुद्ध तिवाड़ी ने बताया कि ई-नीलामी के साथ विभागों के लागत भी घटेंगे, क्योंकि सॉफ्टवेयर तैयार करने हेतु सिफऱ् एक ही बार ख़र्च करने की ज़रूरत पड़ेगी और भौतिक ढांचा, मानव संसाधन की तैनाती और अन्य अतिरिक्त खर्चे नहीं करने पड़ेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इस नई प्रक्रिया के साथ बड़ी संख्या में इच्छुक लोग बोली लगा सकेंगे और ऑनलाइन नीलामी के साथ आम दफ़्तरी कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि बोली प्रक्रिया इससे अलग तौर पर करवाई जाएगी। इस प्रक्रिया में अधिक लोगों के शामिल होने से अच्छी आमदन भी होगी। इसके अलावा, नियमित तौर पर ऐसी निलामियों से पूरे राज्य में एक समर्थ और मज़बूत मंडी ढांचा विकसित होगा।इस मौके पर सचिव मंडी बोर्ड रवि भगत ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि मंडी बोर्ड के 22,026 प्लॉटों में से 9902 की बिक्री के साथ राज्य को 905 करोड़ रुपए की आमदन हुई है और 12,124 प्लॉट अभी भी बिकने बाकी हैं। इसके साथ ही कॉलोनाईज़ेशन विभाग के कुल 27,539 प्लॉटों में से 21,790 की बिक्री हो चुकी है, जबकि 5,749 की बिक्री अभी बाकी है। मंडी बोर्ड और कॉलोनाईज़ेशन विभाग के बिना बिके हुए प्लॉटों की कुल अनुमानित कीमत 2020 करोड़ रुपए है, जिसमें से मंडी बोर्ड के प्लॉटों की कीमत 1425 करोड़ रुपए और कॉलोनाईज़ेशन विभाग के प्लॉटों की कीमत 595 करोड़ रुपए है। इस मौके पर अन्यों के अलावा मंडी बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन पीटर संधू, संयुक्त सचिव मंडी बोर्ड हरसुहिन्दरपाल सिंह बराड़ और पंजाब आढ़तिया एसोशिएशन के प्रधान विजय कालड़ा भी मौजूद थे।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Lal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD