Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

138 करोड़ की लागत वाला बस्सी पठाना मेगा डेयरी प्रोजैक्ट अगस्त में होगा शुरू : सुखजिन्दर सिंह रंधावा

सहकारिता मंत्री की तरफ से मिल्कफैड के कामकाज की की गई विस्तार में समीक्षा

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, Bassi Pathana, Mega Dairy Project, Vikas Garg, Kamaldeep Singh Sangha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2021

Last updated on: Jun 16, 2021, 00:00 IST

मिल्कफैड की तरफ से कोरोना महामारी के कठिन दौर में जहाँ दूध उत्पादकों का हाथ थामा वहीं राज्य में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मार्केट में नये उत्पादों की शुरुआत की गई है। बस्सी पठाना में 138 करोड़ की लागत से स्थापित किया मेगा डेयरी प्रोजैक्ट मुकम्मल होने के अंतिम पड़ाव पर है और यह इसी साल अगस्त महीने में शुरू हो जायेगा जिससे राज्य में दूध उत्पादन के सहायक धंधे के साथ जुड़े किसानों खास कर छोटे किसानों और राज्य निवासियों के लिए वरदान साबित होगा।यह बात सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज यहाँ मिल्कफैड के मुख्यालय में मिल्कफैड के कामकाज की विस्तार में समीक्षा के उपरांत जारी प्रैस बयान में कही।दूध उत्पादकों की सुविधा के लिए उठाये जा रहे कदमों का जिक्र करते हुये सहकारिता मंत्री ने कहा कि मंदी के इस दौर में भी मिल्कफैड की तरफ से मिल्क प्लाटों के आधुनिकीकरन और इनकी क्षमता बढ़ाने के लिए 254 करोड़ रुपए की लागत से जालंधर, लुधियाना, मोहाली और पटियाला डेरियों में विकास और विस्तार प्रोजैक्ट चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी अदारों की मजबूती से जहाँ लोगों को मानक और वाजिब कीमतों पर उत्पाद मिलते हैं वहीं किसानी को बड़ा फायदा होता है।इस मौके पर स. रंधावा ने वेरका डेयरी व्हाईटनर के 5 ग्राम, 10 ग्राम और 20 ग्राम के पैकेट भी लांच किये गए। मिल्कफैड की तरफ से यह सभी पैकिंगें उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रख कर मार्केट में उतारी गई। उन्होंने बताया कि वेरका की तरफ से पंजाब के दूध उत्पादकें और उपभोक्ताओं की सेवा हेतु जालंधर मिल्क प्लांट में उच्च कोटी के डेयरी व्हाईटनर का उत्पादन शुरू किया गया जहाँ अति आधुनिक मशीनरी से पंजाब के पौष्टिक और शुद्ध दूध से तैयार किया जाता है। वेरका डेयरी व्हाईटनर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और इसका आसान प्रयोग घरों, होटलों और यात्रियों को बहुत सुविधा देगी। वेरका डेयरी व्हाईटनर का प्रयोग किसी भी जगह चाय, काफी, दूध बनाने के लिए सिर्फ पानी मिला कर किया जा सकता है। 

एक किलो वेरका डेयरी व्हाईटनर से 10 किलो तरल दूध बनाया जा सकता है। वेरका डेरी व्हाईटनर में 20 प्रतिशत फेट, 18 प्रतिशत चीनी और 22 प्रतिशत प्रोटीन है। इसके 5 ग्राम सैचे की कीमत 2 रुपए, 10 ग्राम की कीमत 4 रुपए और 20 ग्राम की कीमत 8 रुपए रखी गई है जोकि अपने बाकियों की अपेक्षा बहुत किफायती है। वेरका डेयरी व्हाईटनर की खास विशेषता इसकी उच्च घुलनशीलता है जोकि चाय, दूध, शेक आदि पीने वाले पदार्थ को संघन और गंभीर बनाता है और पीने वाले पदार्थों को दूध का असली स्वाद और खुशबू देता है।मिल्कफैड के एम.डी. श्री कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि वेरका डेयरी व्हाईटनर 200 ग्राम, 500 ग्राम, 1 किलो और 7.50 किलो की बिक्री की सफलता को देखते हुए और ग्राहकों की तरफ से 5 ग्राम, 10 ग्राम और 20 ग्राम पैकिंग की माँग को ध्यान में रखते हुए मिल्कफैड की तरफ से यह प्रयास किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वेरका ने प्रसिद्ध हल्दी दूध और पीओ की अन्य किस्मों जैसे कि इलायची, बादाम, स्टराबैरी और बटर-स्काच आदि को पीपी बोतलों की सुविधा बंद पैकिंग में लांच किया गया है जिससे बोतल टूटने का खतरा न रहे। आज के समय में उपभोक्ताओं के सेहतमंद खुराक की तरफ बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते हुए वेरका ने हाल में ही असली फरूट वाली स्टराबैरी, पींक अमरूद, लीची और मैंगो आईस क्रीम लांच की। यह सभी वेरका उत्पाद परचून दुकानों और वेरका बूथों पर उपलब्ध हैं।सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग ने आगे बताया कि मिल्कफैड के सभी मिल्क प्लाटों का आधुिनकीकरण करके मिल्क उत्पादों की गुणवता बढ़ाई जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से दूध उत्पादकों और उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम सेवाएं देनी यकीनी बनाईं जाएंगी। उन्होंने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि मिल्कफैड अन्य नये दूध उत्पाद लांच करने के लिए वचनबद्ध है और इस काम के लिए मिल्कफैड की तरफ से अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए जरुरी प्रयास किये जा रहे हैं।पावर प्वाइंट पेशकारी के द्वारा सहकारिता मंत्री को जानकारी देते हुये एम.डी. श्री संघा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के संकटकालीन समय में देश का पूरा उद्योग और सेवा क्षेत्र आर्थिक मंदी से जूझ रहा था, उस समय पर भी मिल्कफैड पंजाब ने दूध उत्पादकों की सेवा हेतु साल 2020-21 में पिछले साल (2019-20) की अपेक्षा 17 प्रतिशत और ज्यादा दूध की खरीद की। इस कठिन दौर में दूध उत्पादकों के लिए दूध के रेट बरकरार रखने में शानदार भूमिका निभाई।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Bassi Pathana , Mega Dairy Project , Vikas Garg , Kamaldeep Singh Sangha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD