Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

भारत में अब डबल म्यूटेंट सबसे अधिक प्रचलित वेरिएंट : रिपोर्ट

 Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Corona Virus Updates, Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Corona virus threat , Corona Outbreak, Covid-19 pandemic, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine,COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2021

Last updated on: Apr 17, 2021, 00:00 IST

भारत में सभी उत्परिवर्ती (म्यूटेंट) कोविड-19 वेरिएंट में, डबल उत्परिवर्तित वायरस बी.1.617 सबसे अधिक प्रचलित हो रहा है। वैश्विक डेटाबेस में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत जीनोम अनुक्रमण डेटा में यह बात सामने आई है। डेटाबेस से पता चला है कि डबल म्यूटेशन वायरस, जो कई देशों में पाया गया है, वह 2 अप्रैल से पहले 60 दिनों के दौरान 24 प्रतिशत नमूनों में सबसे आम पाया गया है। इ.1.617 वैरिएंट पहली बार महाराष्ट्र में सामने आया था और इसमें दो अलग-अलग वायरस वेरिएंट - ई484क्यू और एल452आर के म्यूटेशन हैं। स्क्रिप्स रिसर्च के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, 13 प्रतिशत नमूनों के साथ ब्रिटेन वेरिएंट इ.1.1.7 दूसरा सबसे प्रचलित वेरिएंट है। 15 अप्रैल को प्रयोगशालाओं में संसाधित 13,614 व्होल जीनोम अनुक्रमण (डब्यूजीएस) नमूनों में से 1,189 नमूने भारत में सार्स सीओवी-2 से संबंधित पाए गए। हालांकि हाल ही में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहात है कि डबल म्यूटेंट वैरिएंट उम्मीद से कम खतरनाक हो सकता है, क्योंकि सबसे कमजोर रोगियों में केवल हल्के प्रभाव ही देखने को मिले हैं। विशेषज्ञों ने जोर देते हुए कहा है कि वर्तमान साक्ष्य के अनुसार, कुछ राज्यों में नए वेरिएंट देखे गए हैं। लेकिन, इसके महामारी विज्ञान के बारे में विवरण अभी तक ज्ञात नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटों के दौरान 2,34,692 ताजा कोविड मामले दर्ज किए हैं, जो अब तक की एक ही दिन में सामने आए कोरोना मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में 2 लाख से अधिक कोविड मामले दर्ज किए हैं। भारत ने गुरुवार और शुक्रवार को क्रमश: 2,00,739 और 2,17,353 मामले दर्ज किए गए थे। इस बीच, पिछले 24 घंटों में कोविड के कारण 1,341 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में अब तक संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,75,649 तक पहुंच चुकी है। शुक्रवार को दैनिक सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 16,79,740 हो गई।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covid-19 pandemic , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD