फैंस की वजह से शादी के बाद के पूर्वाग्रहों से बचने में मिली मदद : रानी मुखर्जी
Web Admin
5 Dariya News
मुंबई , 01 Apr 2021
Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST
अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपने प्रशंसकों के प्रति बेहद आभारी हैं क्योंकि शादी होने और मां बनने के बाद भी दर्शकों ने न केवल उन्हें याद रखा, बल्कि उस पूर्वाग्रह से भी बचने में मदद की, जिसके तहत समझा जाता है कि एक शादीशुदा अभिनेत्री का करियर धीमा पड़ जाता है। रानी कहती हैं, "अपने प्रशंसकों के बिना मैं शायद टिक भी नहीं पाती। ऐसा खासकर इसलिए क्योंकि शादी होने और मां बनने के बाद एक अभिनेत्री को जिन पूर्वाग्रहों में से होकर गुजरना पड़ता है, उनसे जूझना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है। मुझे मेरे दर्शकों का हमेशा साथ मिला है और यही वजह है कि मैं आज भी अच्छा काम कर रही हूं।" अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में रानी 'बंटी और बबली 2' और 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में नजर आने वाली हैं।