Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

3 अप्रैल से 'हीरोपंती 2' की शूटिंग शुरू करेंगे टाइगर श्रॉफ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Mar 2021

Last updated on: Mar 22, 2021, 00:00 IST

अभिनेता टाइगर श्रॉफ 3 अप्रैल से मुंबई में "हीरोपंती 2" की शूटिंग शुरू करेंगे। इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। बागी 2 और बागी 3 के बाद "हीरोपंती 2" टाइगर और अहमद की एक साथ तीसरी फिल्म है।प्रोडक्शन के एक सूत्र के अनुसार ,“हीरोपंती 2 का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा। जिसके बाद वे कोविड की स्थिति के आधार पर अन्य शूटिंग लोकेशन पर निर्णय लेंगे। टाइगर एक बड़े एक्शन सीक्वेंस के साथ शूट शुरू करेंगे, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। टाइगर की फिल्म की शूटिंग शुरू होने के एक हफ्ते बाद लीडिंग लेडी तारा सुतारिया टीम में शामिल होंगी।"हाल ही में, साजिद नाडियाडवाला ने निर्देशक अहमद खान की हीरोपंती 2 के लिए अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और प्रशंसित गीतकार मेहबूब को भी टीम में शामिल किया है। ए आर रहमान, गीतकार महबूब और अहमद खान की 'रंगीला' तिकड़ी, 25 साल बाद फिर से एक साथ आ गयी है और यह सब साजिद नाडियाडवाला की एक्शन पैक फ़िल्म हीरोपंती 2 के कारण संभव हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि रहमान हीरोपंती सीक्वल के लिए बैकग्राउंड स्कोर की भी रचना कर रहे हैं और रहमान द्वारा फिल्म में 5 गाने कंपोज़ करने की उम्मीद है।दर्शक एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म में लोटपोट होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जहाँ टाइगर श्रॉफ के एक्शन और रहमान के संगीत के साथ, साजिद नाडियाडवाला ने पहले से कहीं ज्यादा प्रत्याशित कर दिया है। अहमद खान द्वारा निर्देशित, फिल्म शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और 3 दिसंबर, 2021 में रिलीज होगी।

 

Tags: Tiger Shroff , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heropanti 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD