Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन

 

एनडीए, इनेलो-भाजपा शासन की तुलना में कांग्रेस शासन अव्वल:हुड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

करनाल , 28 Mar 2014

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एनडीए शासन की तुलना यूपीए सरकार के दस साल एवं हरियाणा में इनेलो-भाजपा शासन की तुलना में कांग्रेस सरकार के नौ साल की तुलना करें तो दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। इनका शासन देश व प्रदेश को गर्त में ले गया जबकि हमने प्रगति ने नए आयाम तय किए।मुख्यमंत्री शुक्रवार को करनाल लोकसभा क्षेत्र में रथयात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने दो पारियों में किसान व गरीब हित में बड़े फैसले लिए। मुख्य रूप से सूचना का अधिकार,रोजगार का अधिकार एवं भोजन का अधिकार देने व किसानों के कर्जा माफी जैसे अनेकों फैसले लेकर किसान व गरीब में ऊर्जा का संचार हुआ है। हरियाणा में पिछले नौ वर्ष में हर वर्ग का विकास हुआ। हमने गरीब को 'गणेश मान कर काम किया है। आप भाजपा व इनेलो शासन की तुलना कर भविष्य का फैसला करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार एक वोट से दो सरकार बनाओगे। केन्द्र में कांग्रेस सरकार एवं प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस सरकार का रास्ता साफ होगा। किसानों व गरीबों के लिए विपक्ष की तुलना में कांग्रेस शासन के फैसले देखो।मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास गिनाने को कुछ नहीं है जबकि हमारे पास अनगिनत जनहित के फैसले हैं। साथ ही हमारे पास भविष्य का प्लान भी है। हरियाणा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा हब बनाने,स्वास्थ्य सुविधाएं जैसी अनगिनत योजनाएं पाइप लाईन में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नीतियों के बल पर शासन किया है जबकि दूसरे दल थोथी ब्यानबाजी से गुमराह करते आए हैं। अगर उनके पास लोकहित की योजनाएं हैं या इन्होंने अपने कार्यकाल में कोई एक भी फैसला गरीब व किसान के हित में लिया तो जनता को बताएं। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता थोथी ब्यानबाजी में ना आकर अपना व अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करें।  

 

Tags: bhupinder singh hudda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD