Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब ने सरबत सेहत बीमा योजना अधीन 24 दिनों में लाभार्थीयों के 9,55,489 ई-कार्ड बनाकर रिकार्ड स्थापित किया : हुस्न लाल

673.62 करोड़ रुपए की लागत से 6,01,766 से अधिक मरीजों का इलाज किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Mar 2021

Last updated on: Mar 17, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने ए.बी.-सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत 22 फरवरी से 16 मार्च 2021 तक लाभार्थीयों के 9,55,489 ई-कार्ड बनाकर रिकार्ड कायम किया है। यह खुलासा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव श्री हुस्न लाल ने प्रयास भवन सैक्टर-38 चण्डीगढ़ में एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान किया।मीटिंग का नेतृत्व करते हुए श्री हुस्न लाल ने विशेष तौर पर पंजाब मंडी बोर्ड और खाद्य एवं सिविल स्पलाई विभाग को लाभार्थीयों के ई-कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए क्योंकि उक्त दोनों विभाग इस बीमा योजना के बड़ी संख्या में लाभार्थीयों को कवर करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग लाभार्थीयों के अपडेटिड विवरण स्टेट स्वास्थ्य एजेंसी को मुहैया करवाएं जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि सभी योग्य लाभार्थी नीति के अगले साल अधीन कवर किये जाएँ और कोई भी योग्य लाभार्थी वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने राज्यभर में ई-कार्ड बनाने के लिए 22 फरवरी से 28 फरवरी तक एक हफ्ते की व्यापक मुहिम चलाई और राज्य में अब तक 69.40 प्रतिशत योग्य परिवारों को ए.बी.-सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत कवर किया जा चुका है।राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के सी.ई.ओ. श्री अमित कुमार ने कहा कि सभी जिलों में ई-कार्ड बनाने की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है जिसमें परिवारों के ई-कार्ड बनाने के लिए फाजिल्का, पठानकोट, जालंधर क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।उन्होंने बताया कि पंजाब में यह योजना 20 अगस्त 2019 से शुरू हुई और राज्यभर में 6,01,766 से अधिक मरीजों को सरकारी और निजी अस्पतालों में दाखिल करवाकर 673.62 करोड़ रुपए का नकदी रहित इलाज मुहैया करवाया गया।

श्री अमित कुमार ने आगे बताया कि पंजाब में सिर्फ 1.5 साल के दौरान 822 प्राईवेट और सरकारी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने और औसतन 1500 लाभार्थीयों को इलाज मुहैया करवाने से देश का बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यह एक बीमा आधारित स्कीम है, इसके लिए बीमा कंपनी से मिलकर नियमित आधार पर योजना की समीक्षा की जा रही है जिससे सभी शिकायतों का जल्द निपटारा, स्वीकृतियां देना और दावों का समय पर हल करना यकीनी बनाया जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि स्टेट हैल्थ एजेंसी की तरफ से हाल ही में एक फीडबैक पोर्टल विकसित करके विलक्षण पहलकदमी की गई है, जिसके अंतर्गत इलाज का लाभ लेने वाले सभी लाभार्थीयों से संपर्क किया जाता है और कई मापदण्डों के आधार पर उनकी फीडबैक ली जाती है और इसके साथ ही नकद रहित इलाज सुविधाओं सम्बन्धी उनकी संतुष्टि बारे भी जाना जाता है। इस पोर्टल के द्वारा सरकार लाभार्थीयों से सीधे तौर पर संपर्क स्थापित करती है और यदि मरीज को इलाज सुविधा लेने में मुश्किल आती है तो उनके मामले को पुरजोर ढंग से पेश करने के लिए मदद करती है। उन्होंने कहा कि ए.बी.-सरबत सेहत बीमा योजना अधीन अब तक 99.45 करोड़ रुपए की लागत से 11,062 से अधिक दिल की सर्जरियां, 36.89 करोड़ रुपए की लागत से 180,660 डायलसिस, 34.07 करोड़ रुपए की लागत से 4,265 जोड़ों के आॅपरेशन और 23.04 करोड़ रुपए की लगात से 10,958 से अधिक कैंसर के मरीजों का इलाज किया गया है।

 

Tags: Hussan Lal , Punjab Admin , AB- Sarbat Sehat Bima Yojna , Principal Secretary Health & Family Welfare

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD