Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बलबीर सिंह सिद्धू ने डी.जी.पी को सिविल अस्पतालों में एमरजैंसी सेवाओं के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध मुहैया करवाने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Mar 2021

Last updated on: Mar 15, 2021, 00:00 IST

सिविल अस्पताल, अमृतसर के एमरजैंसी विभाग में 14 मार्च को दो गुटों में हुए झगड़े के दौरान ई.एम.ओ. डा. भवनीत सिंह को गोली लगने की घटना का नोटिस लेते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने डी.जी.पी. पंजाब श्री दिनकर गुप्ता को अर्ध सरकारी पत्र लिखकर रात की एमरजैंसी सेवाओं के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कहा है।इस संबंधी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए उनकी तरफ से डी.जी.पी. पंजाब को सिविल अस्पताल अमृतसर और तरन तारन में स्थायी पुलिस पोस्ट लगाने/सिक्यूरिटी स्टाफ लगाने/पैटरोलिंग को बढ़ाने के लिए तुरंत जरुरी कदम उठाने के लिए कहा है जिसके उपरांत जिला पुलिस प्रसाशन की तरफ से सिविल अस्पताल अमृतसर में स्टाफ की सुरक्षा के लिए एक सब-इंस्पेक्टर समेत 8 कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।उन्होंने पी.सी.एम.एस स्पैशलिस्ट डाक्टरों की एसोसिएशन को भरोसा दिलाते हुये कहा कि राज्य के बाकी सिविल अस्पतालों में भी रात की एमरजैंसी सेवाओं के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कहा गया है और जल्द ही सिविल अस्पतालों में सुरक्षा के स्थायी तौर के पुख्ता प्रबंध किये जाएंगे जिससे डाक्टर, मैडीकल और पैरा-मैडीकल स्टाफ बिना किसी दबाव से अपनी सेवाएं मरीजों को मुहैया करवा सकें।इस मौके पर डा. जसवंत सिंह, डा. विनय भगत, डा. बलजीत कौर, डा. संजीव कम्बोज, डा. सन्दीप गिल, डा. बोबी गोलाटी, डा. गगनदीप सिंह, डा. सुरिन्दर कौर और अन्य सीनियर डाक्टर उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD