Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कुल्लू में नहीं है बर्ड फलू् का कोई मामला : डा.ऋचा वर्मा

खण्ड स्तर पर गठित किए गए हैं कार्यबल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 23 Jan 2021

Last updated on: Jan 23, 2021, 00:00 IST

उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि जिला में एवियन इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी का बहरहाल कोई मामला नहीं है। इसपर लोगों को पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है और न ही घबराने की आवश्यकता है। वह एवियन इन्फ्लूएंजा की रोकथाम व नियंत्रण के लिए कार्यनीति पर संबंधित विभागों के साथ चर्चा कर रही थी।उपायुक्त ने कहा कि जिला में पहले ही खण्ड स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इन टीमों में पशु पालन, स्वास्थ्य व वन विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। ये टीमें लगातार पक्षियों की मौत पर नजर रखें हैं। सभी जलाश्यों, बांधों इत्यादि में सर्विलेन्स की जा रही है। कुल्लू के समीप मोहल में कुछ दिन पहले पांच कौवों व दो मैना की मौत हुई थी। इनमें बर्ड फ्लू की कोई शिकायत नहीं पाई गई है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपस में तालमेल बनाकर लगातार बर्ड फ्लू पर कड़ी नजर रखने को कहा है।डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि यदि कहीं से पक्षी के मरने की सूचना मिलती है तो तुरंत से टीम वहां पहंुचे और उपयुक्त तरीके से पक्षी के सैंपल लेकर इन्हें दबाया जाए। उन्हें अवगत करवाया गया कि मरे हुए पक्षी को अब जलाया नहीं जाता है, बल्कि दफनाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं पर कोई पक्षी मरा हुआ पाया जाता है तो उसके समीप न जाएं और हाथ न लगाएं। इसकी सूचना तुरंत से वन विभाग, पशुपालन विभाग अथवा आपातकालीन नम्बर 1077 पर दें। उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य विभाग डा. नड्डा ने कार्ययोजना के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की भी भूमिका है। यदि किसी व्यक्ति को बर्ड फलू हो जाता है तो अस्पताल में उसके लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीमारी फैलने वाले स्थल पर पीपीई किट का उपयोग करने का प्रोटोकोल है। उपयोग की गई पीपीई किट को जलाकर इसका निदान किया जाना चाहिए। मरे हुए पक्षियों के एकत्र सैंपलों को तुरंत से विशेष संवाहक के माध्यम से जालंधर अथवा भोपाल परीक्षण के लिए भेजा जाना अनिवार्य है। प्रभावित क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकती। यदि बीमारी फैलने की आंशका होती है तो तुरंत से नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जानी चाहिए।बैठक में अरण्यपाल अजीत ठाकुर, वनमण्डलाधिकारी प्रवीण ठाकुर, ऐश्वर्य राज, राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: DC Kullu , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD