Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रमुख सचिव ने देश की सरहदों की चौकीदारी में पंजाबियों की तरफ से निभाई भूमिका की प्रशंसा की

शहीद परिवार फंड की तरफ से करवाए समागम की अध्यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 01 Jan 2021

Last updated on: Jan 01, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार ने आज कहा कि यह हम सभी के लिएबहुत सम्मान की बात है कि पंजाबियों ने देश की सरहदों की चौकीदारी में भूमिका निभाते हुए मातृभूमि की सेवा करने की शानदार परंपरा को कायम रखा है। शहीद परिवार फंड की तरफ से आज यहां हिंद समाचार ग्राउंड में करवाए गए एक समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव ने कहा कि देश की सरहदों की चौकीदारी के अलावा देश में अमन-कानून कायम रखने में पंजाबियों ने बेमिसाल योगदान डाला है। इस अवसर पर उनके साथ हिंद समाचार समूह के मुख्य संपादक श्री विजय चोपड़ा और संयुक्त संपादक श्री अविनाश चोपड़ा भी मौजूद थे। उन्होनें कहा कि देश भर में करीब 15-20 लाख पंजाबी सशस्त्र सेनाओं, पैरा मिलटरी फोर्स और पुलिस में सेवाएं निभा रहे हैं। इतनी ही बड़ी संख्या में बुज़ुर्ग कई सालों की शानदार सेवाओं के बाद फ़ौज में से सेवा मुक्त हुए हैं।आतंकवाद पीडितों और सुरक्षा बलों के परिवारों को शहीद परिवार फंड के द्वारा शानदार सेवाएं प्रदान करने के लिए हिंद समाचार समूह की प्रशंसा करते हुए मुख्य प्रमुख सचिव ने कहा कि यह एक नेक कार्य है, जिसकी सबको प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होनें कहा कि 1984 में स्थापना के बाद से ही शहीद परिवार फंड ने अपनी इस कोशिश के द्वारा आतंकवाद प्रभावित परिवारों को काफ़ी राहत दी है। श्री सुरेश कुमार ने कहा कि श्री विजय चोपड़ा की दूरअंदेशी और गतिशील नेतृत्व में आज भी संस्था जरूरतमंद लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ा रही है।मुख्य प्रमुख सचिव ने निडर पत्रकारिता में एक मापदंड स्थापित करने के अलावा सांप्रदायिक सद्भावना, शांती और भाईचारिक सांझ को मज़बूत करने में हिंद समाचार समूह की भूमिका की प्रशंसा भी की।राज्य में काले दौर दौरान देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए स्व. लाला जगत नारायण और स्व. रमेश चंद्र के महान बलिदान को याद करते हुए उन्होनें कहा कि श्री विजय चोपड़ा और श्री अविनाश चोपड़ा परिवार की देश सेवा की शानदार परंपरा को आगे बढा रहे हैं। श्री सुरेश कुमार ने कहा कि हर किसी को अपनी मेहनत, पसीने और ख़ून के साथ मानवता की सेवा करने का यह जोश नसीब नहीं होता, हमें सभी को देश की सेवा करने के लिए इनके नक्श-ए-कदमों पर चलना चाहिए।मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव ने 1987 में अपनी पोस्टिंग के एक वाक्य को सांझा करते कहा कि अमृतसर में हुए दो बम धमाकों में भारी जन-जीवन का नुक्सान हुआ था। पंजाब में काले दिनों के दौरान बहुत नुकसान हुआ परन्तु हिंद समाचार समूह ने आतंकवाद पीडितों की सहायता की, वह भी अपने परिवार की कीमत पर।श्री सुरेश कुमार ने कहा कि वह इस समारोह से अधिक नव वर्ष की अच्छी शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे, जिस का उदेश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है। उन्होंने पिछले तीन दशकों से ज्यादातर समय जरूरतमंद लोगों को 100 करोड़ रुपए से अधिक की राहत सामग्री बाँटने के लिए हिंद समाचार समूह की प्रशन्सा भी की।इससे पहले मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव ने श्री विजय चोपड़ा के साथ पीड़ित लोगों के लिए राहत सामग्री के 581वें ट्रक को हरी झंडी देकर रवाना किया।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर  श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी, एसएसपी डा. सन्दीप गर्ग, नगर निगम के कमिश्नर श्री करनेश शर्मा, सिटीजन को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन श्री के.के. शर्मा और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Suresh Kumar , Commissioner of Police Jalandhar , Gurpreet Singh Bhullar , DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD