Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘‘क्लेरियन कॉल: जोश और जज़्बा’’ सैशन के दौरान 61वीं कैवलरी की शानदार विरासत प्रभावशाली ढंग से पेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Dec 2020

Last updated on: Dec 19, 2020, 00:00 IST

चौथे मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल 2020 के दूसरे दिन, 61वीं कैवलरी को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से क्लेरियन कॉल: जोश और जज़्बा सैशन के दौरान प्रदर्शित किया गया।इस कार्यक्रम के वर्चुअल शो के दौरान चौथे एमएलएफ 2020 की आयोजन समिति के सदस्यों, मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल और आराधिका ने बताया कि इस सैशन का मुख्य उद्देश्य 61वीं कैवेलरी की गौरवशाली गाथा को उजागर करना है।इस दौरान दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री ने रेजिमेंट के इतिहास को प्रदर्शित किया और दिखाया कि आजादी से पहले, इसने दुनिया भर में वीरता का प्रदर्शन करके एक बड़ा नाम कमाया था और प्रथम विश्व युद्ध में बैटल ऑनर हैफा (इजऱाइल) जीता।1947 में आजादी के समय, सही मायनों में सेना का पुनर्गठन शुरू हुआ। 1951 में नियमित रूप से भारतीय सेना में राज्य बलों के एकीकरण के बाद, शेष हॉस्र्ड कैवेलरी यूनिटों को पुनर्गठित करके इनको ग्वालियर लांसर्स, जोधपुर / कछवा हॉर्स, द मैसूर लांसर्स और बी स्क्वाड्रन, 2 पटियाला लांसर्स में पुनर्गठित किया गया। 1 अक्टूबर 1953 को ग्वालियर में ‘‘न्यू हॉर्सड कैवलरी रेजिमेंट’’ की स्थापना की गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर राज्य सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल फुलेल सिंह इसके पहले कमांडेंट के रूप में शामिल हुए।जनवरी 1954 में इस नई रेजिमेंट को ‘‘61 वीं कैवलरी’’ का नाम दिया गया था। 1 और 2  ग्वालियर लांसर्स को मिलाकर ग्वालियर लांसर्स का गठन किया गया और इसी तरह जोधपुर / कछवा हॉर्स का गठन दुंगल लांसर्स, मंगल लांसर्स, जोधपुर लांसर्स, कछवा हॉर्स मेवाड़ लांसर्स, राजेंद्र लांसर्स और सरदार रिसालिया, मैसूर लांसर्स, बी स्क्वाड्रन, 2 पटियाला लांसर्स और सौराष्ट्र हॉस्र्ड कैवेलरी स्क्वाड्रन को मिलाकर किया गया।1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान 61वें कैवलरी ने गंगानगर सेक्टर में अपनी सेवाएं दीं और 1971 के युद्ध के समय इसने राष्ट्रपति भवन की रक्षा की। गौरतलब है कि रेजिमेंट ने 1989 में ऑपरेशन पवन, 1990 में ऑपरेशन रक्षक, 1999 में ऑपरेशन विजय और 2001-2002 में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान राष्ट्र के लिए असाधारण सेवाएं प्रदान कीं।इस सैशन के दौरान 1982 के एशियाई खेलों में घुड़सवारी स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाले शहज़ादा नामक घोड़े का विशेष उल्लेख किया गया, जिसकी सवारी दफादार रघुबीर सिंह ने की थी। दफादार रघुबीर सिंह को बाद में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया और वह यह सम्मान पाने वाले रेजिमेंट के एकमात्र व्यक्ति थे।

 

Tags: Military Literature Festival , Military , Military Literature Festival 2020 , MLF 2020 , 4th Military Literature Festival 2020 , 4th MLF 2020 , Major Bikramjeet Kanwarpal , Aradhika

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD