Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शाही पनीर, मिक्स वेज और गाजर का हलवा जैसे व्यंजनों से महक रहा गाजीपुर बॉर्डर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजीपुर बॉर्डर , 13 Dec 2020

Last updated on: Dec 13, 2020, 00:00 IST

नए कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली में किसानों ने अपनी हुंकार भर ली है। बीते 17 दिनों से लगातार किसान सिंघु, टिकरी, चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पर अपना डेरा डाले हुए हैं। वहीं इन बोर्डरों पर किसानों को खाना खिलाने के लिए लंगर चलाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इन लंगरों में अब अलग अलग तरह के व्यंजन भी तैयार किए जा रहे हैं। जिसकी खुशबू गाजीपुर बॉर्डर पर महक रही है। सुबह उठने के साथ ही किसान अपने अन्य साथियों के लिए नाश्ते में विभिन्न तरह के स्नैक्स तैयार करते हैं, जिसमें आलू, गोबी और ब्रेड पकोड़े शामिल है। वहीं पकौड़ों के साथ अपने अपने गांव से लाए भैंस के दूध की चाय भी परोसी जाती है।पंजाब, हरयाणा, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जगहों के किसानो के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य जगहों से भी लंगर सेवा में सहयोग किया जा रहा है और यही कारण है कि लंगर में विभिन्न तरह के पकवान प्रदर्शनकारियों के लिए बन रहे हैं।समय बीतने के साथ साथ किसानों ने लंगर सेवा में दाल, कढ़ी, खीर, गाजर वाली खीर भी शामिल कर रखी है। वहीं हर दिन मैन्यू भी बदला जा रहा है। किसी दिन गाजर का हलवा तो किसी दिन गन्ने की रस वाली खीर तैयार की जाती है।बॉर्डर पर अन्य किसानों के लिए लंगर तैयार कर रहे एक किसान ने बताया रविवार (आज) हम लोग किसान भाइयों के लिए जलेबी बनाएंगे।गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के लिए दिल्ली के कई गुरुद्वारों से लंगर सेवा की जा रही है। इस सेवा कार्य में स्थानीय लोग भी हिस्सा ले रहे हैं और किसानों की सेवा में उतर चुके हैं।गाजियाबाद वैशाली से आए महताब आलम ने आईएनएस को बताया, मैं बीते 10 दिन से बॉर्डर पर आ रहा हूं, मैं भी एक किसान का बेटा हूं। मैं कोशिश करता हूं कि इन सभी लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा कर सकूं। इसके लिए बीते 10 दिनों से 100 केले और बिस्किट रोजाना ला रहा हूं।मेहताब के साथ उनका 4 वर्ष का बेटा भी आया जिसने किसानों को अपने हाथों से बिस्किट बांटे।

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के लिए फल, दवाएं, मेवे, पानी की व्यवस्था की जा चुकी है वहीं अब बॉर्डर पर विभिन्न तरह के व्यंजनों की खुशबू भी महकती रहती है। सुबह से लेकर रात तक किसानों की सेवा में लंगर तैयार किए जाते हैं।दोपहर और रात के लिए किसान अपने अन्य किसान भाइयों के लिए कढ़ी चावल, काले चने की सब्जी, फिंगर चिप्स पकोड़ा तैयार करते हैं। वहीं तबे की रोटी, मिक्स वेज, मटर पनीर और शाही पनीर भी प्रदर्शनकारियों को परोसा जाता है।दरअसल वर्तमान में बॉर्डर पर कई स्टॉल लगा दिए गए हैं। जहां लंगर चलता रहता है। आस पास मौजूद गुरुद्वारे की गाड़ियों में बर्तन और अन्य खाने की सामग्री लगातार पहुंचती रहती है। ताकि किसी भी चीज की कमी न हो।बॉर्डर पर हर दिन खाने के लिए कुछ न कुछ नया बनता रहता है। यही नहीं आस पास के इलाकों में रहने वाले बच्चे भी इन सभी व्यंजनों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। बच्चों को मैगी, मैक्रोनी, सेब, संतरे और जूस भी मिलते रहते हैं।महाराष्ट्र से गाजीपुर बॉर्डर पर आए गुरुद्वारा लंगर साहिब (नांदेड़ वाले) बीते 10 दिनों से अधिक समय से यहां मौजूद है। गुरुद्वारे की तरफ से आए संदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया, अब तक हम मटर पनीर, पकोड़े, खोए के लड्डू, कढ़ी चावल, गाजर आलू की सब्जी और मिक्स वेज की सब्जी बना कर अपने किसान भाईओं को खिला चुके हैं।हम अपने लंगर से जितने भाइयों की सेवा कर सकें उतना कम है। यहां आए सभी लोग हमारे भाई है चाहे वह किसान हो या नहीं, लंगर सेवा हर किसी के लिए हैं।यदि कोई व्यक्ति रात के 2 बजे भी आता है तो हम उसको खाना खिलाएंगे, ओढ़ने के लिए रजाई भी देंगे।दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के अलावा दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी है। यहां किसानों को खाना खिलाने के लिए लंगर चलाए जा रहे हैं। साथ ही साथ मेडिकल सुविधाओं और मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम भी किया जा चुका है।हालांकि किसानों की मांग है इन कृषि कानूनों को सरकार वापस लेले तो हम तुरन्त बॉर्डर से हट जाएंगे।

 

Tags: Protest , Agitation , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , Agitation , Demonstration , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD