Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रोज़गार के लिए युवाओं का कौशल उन्नयन आवश्यक : बंडारू दत्तात्रेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Nov 2020

Last updated on: Nov 18, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बदलते समय के साथ युवाओं के कौशल उन्नयन पर बल दिया है ताकि वे बाजार की मांग के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। राज्यपाल आज राजभवन से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और एडूस्किलज द्वारा आयोजित ‘इम्पोर्टेंस आफ डिजिटिल स्किलज फार अ बेटर टूमारो’ पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में बोल रहे थे।उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही तकनीकी शिक्षा के लिए भारतीय समाज, एडूस्किलज और अन्य वैश्विक शैक्षणिक भागीदारों के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध डाटा के अनुसार भारत में कौशल चार प्रतिशत है, जबकि अमेरिका में 34 प्रतिशत और चीन में यह 27 प्रतिशत है। ‘अगर हम वैश्विक शक्ति बनना चाहते हैं तो युवाओं का कौशल उन्नयन जरूरी है’, उन्होंने कहा।राज्यपाल ने एडूस्किलज द्वारा किए जा रहे हिमाचल के विद्यार्थियों के कौशल विकास पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 89 प्रतिशत की उच्च साक्षरता दर है लेकिन कौशल प्रतिशत बहुत कम है। इस परिस्थिति में एडूस्किलज द्वारा प्रदान किए जाने वाले निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान से विद्यार्थियों को बड़े औद्योगिक संस्थानों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

श्री दत्तात्रेय ने कहा कि कोविड-19 से शिक्षा क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इस महामारी के दृष्टिगत शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने के कारण डिजिटल लर्निंग माडल को अपनाने को बाध्य होना पड़ा। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर अनलाक होने के पश्चात सभी क्षेत्रों में कार्य आरम्भ हो चुके हैं, वहीं स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालयों में स्थिति सामान्य होने में और समय लगेगा।राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नीति में वर्तमान शिक्षा कार्य प्रणाली की कमियों को दूर करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कौशल उन्नयन के माध्यम से 21वीं शताब्दी के बदलते भारत को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा सकेगा।इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और एडूस्किलज के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा के लिए भारतीय समाज के अध्यक्ष डा. प्रतापसिंह काकासो देसाई ने भी अपने मूल्यवान विचार रखे।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साईंस विभाग के अध्यक्ष प्रोफैसर अमन कुमार शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया और एडुस्किल फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक सुभाजीत जगदेव ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।जीएलएस-इंडिया एंड साउथ एशिया, रेड हेट के निदेशक रमेश पदमनाभन, एडब्ल्यूएस दक्षिण एशिया एमेजाॅन के मुखिया लोकेश मैहरा और सिस्को के कारपोरेट मामले के दक्षिण एशिया के मुखिया मुरुगन वासुदेवन ने भी इस अवसर पर विचार रखे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD