Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

संत निरंकारी मिशन की और से आयोजत रक्तदान शिविर में 92 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 18 Oct 2020

Last updated on: Oct 18, 2020, 00:00 IST

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउण्डेशन ने संत निरंकारी सत्संग भवन फेस 6 मोहाली में चंडीगढ़ जोन के 20वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर  में 92 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वालो में 17 महिलाए भी शामिल है | आज जहाँ सारा  विश्व कोरोना की माहवारी के दौर से गुजर रहा है वही निरंकारी मिशन के श्रद्धालु अपना रक्तदान कर के मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देकर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का सन्देश,इस संसार में रहने वाले सभी इंसान हमारे अपने हैं। इन की सेवा करना हमारा फ़र्ज़ है।इस रक्तदान शिविर का  उद्घाटन डॉक्टर कमल कुमार गर्ग पीसीएस कमिश्नर नगर निगम मोहाली ने अपने कर-कमलों द्वारा किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे इस महान योगदान की भरपूर प्रशंसा की और कहा के यह मानवता की भलाई के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य है। कोरोना के समय  में ब्लड बैंकों में आई रक्त की कमी को दूर करने के लिए निरंकारी मिशन भरपूर  सहयोग दे रहा है ।इस अवसर पर स्थानीय ब्रांच के संयोजक डॉक्टर जे.के. चीमा जी ने रक्तदानीयों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी का संदेश 'रक्त नालियों में नहीं बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए' को सार्थक करने के लिए श्रद्धालू भक्त -जन इस सेवा में अधिक बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान का संसार में कोई विकल्प नहीं है और निरंकारी मिशन हमेशा इस महायज्ञ में योगदान दे रहा है।  संत निरंकारी मिशन द्वारा पूरे देश मे कोविड -19 की रोकथाम के लिए लगे लाकडाउन के बाद रक्त की कमी को देखते हुए क कोरोना-काल में लगातार इस तरह के रक्तदान कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इस के इलावा भिन्न भिन्न  बलड बैंकों में रक्त की ज़रूरत का संदेश मिलने पर निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा निरंतर रक्तदान किया जा रहा है। इस पहले चण्डीगढ़ ज़ोन में 19 रक्त दान शिवरों में 1992यूनिट रक्त दान कर ब्लड बैंको की जरूरत को पूरा किया ।इस अवसर पर मोहाली सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक से डा: बोबी  गुलाटी मेडिकल ऑफिसर  के नेतृत्व वाली 10 सदस्यता टीम ने रक्त एकत्रित किया। मोहाली प्रशाशन की तरफ से रक्तदाताओ का उत्साह बढ़ाने के लिए रेड क्रॉस मोहाली के सेक्टरी श्री कमलेश कुमार कौशल जी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे | कैंप में सोशल डिस्टैंसिंग, मास्क पहनने और सैनीटाईजेशन का विशेश ध्यान रखा गया।इस कैंप में संत निरंकारी सेवादल के चंडीगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय  संचालक अपने साथी सेवादारों के साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Sant Nirankari Satsang Bhawan , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD