Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रीनगर मुठभेड़ में लश्कर का शीर्ष आतंकी ढेर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Oct 2020

Last updated on: Oct 12, 2020, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले के रामबाग इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष आतंकी सैफ-उल-लाह सहित दो आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सेना ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि सैफ-उल-लाह एक पाकिस्तानी आतंकवादी था जो पूर्व में सुरक्षाबलों पर हुए तीन बड़े हमलों में शामिल रह चुका है।उन्होंने कहा, "वह बडगाम में एक सीआरपीएफ पार्टी पर हमले में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) शहीद हो गए थे। कंदिजल में हुए एक दूसरे हमले में, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हो गए थे और कंदिजल में तीसरा हमला एक काफिले पर हुआ था, जिसे नाकाम कर दिया गया था।"उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 75 आतंकवाद-रोधी अभियान चलाए हैं, जिनमें 180 आतंकवादी मारे गए हैं। इस वर्ष के दौरान कुल 138 आतंकवादी और उनके सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं।उन्होंने कहा कि इस साल आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में कुल 19 पुलिसकर्मी, 21 सीआरपीएफ जवान और सेना के 15 जवान शहीद हुए हैं।उन्होंने कहा कि इस वर्ष के दौरान अब तक, श्रीनगर शहर में आठ मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें 18 आतंकवादी मारे गए हैं।उन्होंने आगे कहा कि लश्कर और अन्य संगठन शहर में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब भी वे शहर में पैर जमाने में सक्षम हुए हैं, खुफिया नेटवर्क के कारण सेना उन्हें ढूंढ़ निकालने में कामयाब रही है।

 

Tags: Crime News JK , Crime News , Encounter , Srinagar , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Saif-ul-lah , Central Reserve Police Force , CRPF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD