Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

आवासहीन गरीबों के लिए इस वित्त वर्ष 10 हजार घरों के निर्माण का लक्ष्य : जय राम ठाकुर

जय राम ठाकुर ने मण्डी में विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 Sep 2020

Last updated on: Sep 02, 2020, 00:00 IST

मण्डी के विपाशा सदन में आज विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं का कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि परियोजनाओं की लागत न बढ़े और समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक इनका लाभ मिल सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान गरीब आवासहीन लोगों के लिए विभिन्न आवास योजनाओं के अन्तर्गत लगभग 10 हजार घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है। मण्डी जिला में पिछले अढ़ाई वर्षों के दौरान 14 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर एक हजार से अधिक लोगों को विभिन्न आवास योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में 1,04,869 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है, जिसके लिए इस वर्ष 156 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले लगभग तीन वर्षों में जिला में पेंशन के 31 हजार 530 मामले स्वीकृत किए गए हैं।उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज नेरचैक को कोविड-19 के लिए समर्पित अस्पताल के रूप में चिन्हित किया गया है, इसलिए इस मेडिकल कालेज का कार्य भार क्षेत्रीय अस्पताल मण्डी को स्थानान्तरित किया गया है। अतः यह आवश्यक है कि क्षेत्रीय अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाईं जाएं। उन्होंने मेडिकल काॅलेज नेरचैक को आपातकालीन चिकित्सा मामलों को देखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेरचैक मेडिकल कालेज में वेंटिलेटर की सुविधायुक्त 28 बिस्तर हैं, जबकि जिला कोविड-19 अस्पताल व कोविड-19 देखभाल केन्द्रों आदि में कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए 300 से अधिक आइसोलेशन बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस में पूरे विश्व को अपनी विकासात्मक प्राथमिकताओं की पुनः योजना तैयार करने पर विवश किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों को भी अपनी प्राथमिकताओं और उद्देश्यों की योजना पुनः तैयार करने की आवश्यकता है, ताकि विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके। विभिन्न विभागों के पास बिना खर्च की गई लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की धनराशि पड़ी है, जिसे चिन्हित कर विकास परियोजनाओं पर खर्च किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांगड़ा के बाद मण्डी प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है और इसमें कोविड-19 महामारी से निपटने में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की संभावना है, इसलिए हर संभव बचाव बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में सड़कों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए और उन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जो निर्माण के अंतिम चरण में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को पुनः गति देने के लिए राज्य सरकार ने अनलाक-4 में कई रियायतें दी हैं। इसे देखेते हुए हमें और सतर्क रहना चाहिए और मास्क के प्रयोग के साथ-साथ परस्पर दूरी बनाए रखना चाहिए ताकि इस वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व कांगनीधार में निर्माणाधीन संस्कृति सदन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसका निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।सुन्दरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने मुख्यमंत्री से सुन्दरनगर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, स्टाफ क्वार्टर्स और भूमिगत मार्ग आदि का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के अन्तर्गत क्रियान्वित होने वाली 33 करोड़ रुपये लागत की पेयजल योजना डैहर के कार्य में तेजी लाई जानी चाहिए। उन्होंने पूरे सुन्दरनगर शहर को मलनिकासी योजना के अन्तर्गत लाने और विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि जारी करने का भी आग्रह किया।बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह क्षेत्र में विशेष रूप से नेरचैक में उचित जल निकासी की सुविधा की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र में एक विश्राम गृह निर्माण का भी आग्रह किया।नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी के बासा कैंपस के कार्य में तेजी लाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के स्तरोन्यन के लिए कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लगभग 40 करोड़ की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही है।द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने द्रंग के लिए अलग लोक निर्माण विभाग का मण्डल खोलने का आग्रह किया, जो इस पहाड़ी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने में सहायक होगा।करसोग के विधायक हीरा लाल ने कहा कि करसोग कस्बे में ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए करसोग बाईपास का कार्य शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि करसोग में बनने वाले आईटीआई भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत है ताकि इसे दिसंबर, 2021 तक पूरा किया जा सके।जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि 180 मीटर संधा-संधोल पुल का कार्य मार्च, 2021 तक पूरा हो इसके लिए इसके कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और सड़कों के टारिंग कार्य को तेज करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं के कार्य में भी गति प्रदान करने की जरूरत है।उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने कहा कि जिले में 400 से अधिक लोगों को कोविड-19 पाॅजीटिव पाया गया है और कोविड-19 के कारण अब तक सात मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मण्डी जिला में कोविड-19 की रोकथाम के लिए योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि 25 कोरोना योद्धा भी पाजीटिव पाए गए है, जिनमें से 24 ठीक हो गए हैं और केवल एक उपचाराधीन है।एडीएम श्रवण मांटा, पुलिस अधीक्षक मण्डी शालिनी अग्निहोत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD