Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

सुशांत मामले में सीबीआई ने रिया से पहली बार की पूछताछ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Aug 2020

Last updated on: Aug 28, 2020, 00:00 IST

मीडिया को दिए साक्षात्कार में चौंकाने वाले खुलासे करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को पहली बार सुशांत सिंह राजपूत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो के समक्ष पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को केस ट्रांसफर करने के बाद एजेंसी ने 6 अगस्त को अपनी जांच शुरू की। एजेंसी द्वारा नोटिस मिलने के बाद 28 वर्षीय रिया अपने पिता के साथ डीआरडीओ-आईएएफ गेस्ट हाउस पहुंची।अन्य बातों के अलावा सीबीआई टीम द्वारा उनसे सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में पूछताछ करने की संभावना है। साथ ही उनकी यूरोप यात्रा के बारे में भी, जिसके बाद उन्होंने सुशांत के स्वास्थ्य को लेकर कई दावे किए हैं। मामले में कई अन्य लोगों के साथ ही अभिनेत्री के भाई शोविक से भी पूछताछ की जा चुकी है।इससे एक दिन पहले सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने अभिनेत्री पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि रिया ने उनके बेटे को मारने के लिए जहर दिया था। अभिनेता के पिता ने रिया की गिरफ्तारी की भी मांग की थी।इससे पहले सुशांत के परिजनों ने चक्रवर्ती परिवार को अभिनेता की मौत के लिए दोषी ठहराया है और कथित तौर पर सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है, लेकिन रिया ने सभी आरोपों से इनकार किया है।सुशांत 14 जून को बांद्रा वेस्ट में मोंट ब्लैंक बिल्डिंग में अपने किराये के डुप्लेक्स फ्लैट में मृत पाए गए थे, जिससे बॉलीवुड में भूचाल आ गया था।शुरुआत में मुंबई पुलिस ने मामले में एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की थी, उन्होंने भी रिया से पूछताछ की थी, उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय और अब सीबीआई। इसके अलावा सीबीआई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ ड्रग्स के एंगल की भी जांच करने की प्रतीक्षा में है।एक टीवी साक्षात्कार में रिया ने कहा था कि, "मुझे डरने की जरूरत नहीं है .. मैं सभी एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगी।"इससे पहले सीबीआई ने रिया के भाई शोविक को, अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और कुक नीरज सिंह से पूछताछ कर चुकी है।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD