Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जनता की सुविधा के लिए आनलाइन प्रणाली महत्वपूर्ण : सुरेश भारद्वाज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Aug 2020

Last updated on: Aug 18, 2020, 00:00 IST

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में भवन निर्माण स्वीकृतियों के लिए आनलाइन प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिससे लोगों को सुविधा प्रदान की जा रही है। यह जानकारी उन्होंने आज नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विभाग द्वारा नियोजन स्वीकृति आवेदनों के आनलाइन निपटान के लिए  tcp.hp.gov.in वेब पोर्टल तथा  himtcp  मोबाइल ऐप चलाया जा रहा है, जिसके तहत कुल 7940 स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। 2400 से ज्यादा निजी प्रोफेशनल विभाग के तहत पंजीकृत हैं। प्रदेश सरकार ने आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रक्रिया का भी सरलीकरण किया है। जनता की सुविधा के लिए कुल सात प्रकार के अनापत्ति प्रमाण-पत्रों के स्थान पर अब स्व-घोषणा स्वीकार्य है।उन्होंने कहा कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश का पहाड़ी राज्य होने के दृष्टिगत देश में अपना एक विशेष स्थान है। विभाग द्वारा भौगोलिक परिस्थितियों, क्षेत्रीय विशेषताओं तथा पर्यावरण के पहलुओं पर ध्यान देते हुए संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। विभाग के अंतर्गत कुल 102 अधिसूचित क्षेत्र हैं। हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम 1977 (शहरी तथा ग्रामीण) के तहत कुल 204056.20 हेक्टेयर क्षेत्र है। यह अधिनियम प्रदेश के 54 शहरी स्थानीय निकायों में लागू किया गया है।सचिव नगर एवं ग्राम नियोजन रजनीश ने सुरेश भारद्वाज का स्वागत किया।  बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम 1977 के अंतर्गत प्रदेश की कुल आबादी का 21.70 प्रतिशत भाग है। हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन नियम 2014 और केंद्र तथा प्रदेश के विभिन्न नीति दस्तावेजों के तहत विभाग कार्य कर रहा है। विभाग द्वारा विभिन्न शुल्कों के सरलीकरण के साथ-साथ इनमें कटौती भी की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अनाधिकृत निर्माण को रोकने के लिए उपायुक्तों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समितियां भी गठित की गई हैं। विभाग के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों को लाने या बाहर करने की आवेदनों की जांच के लिए मंत्रिमंडलीय उप-समिति गठित की गई है।इस अवसर पर राज्य नगर नियोजक अंजली शर्मा, नगर एवं ग्राम नियोजक कर्मचन्द नान्टा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Suresh Bhardwaj , Urban Development and Housing Minister , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD