Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जय राम ठाकुर ने केंद्रीय व राज्य योजनाओं के लाभार्थियों का डेटाबेस संकलित करने के निर्देश दिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Aug 2020

Last updated on: Aug 03, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के उपायुक्तों, उप-मंडलाधिकरियों और खंड विकास अधिकारियों को संबोधित करते हुए विभिन्न केंद्रीय और राज्य योजनाओं के लाभार्थियों के प्रभावी डेटा-बेस को संकलित किया जाना चाहिए, जो एक बटन के एक क्लिक पर उपलब्ध हो सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत, हिमकेयर, उज्ज्वला योजना, गृहिणी सुविधा योजना, पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास योजनाओं, भवन और अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड, जन धन योजना, मुख्यमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष सहित कृषि, बागवानी, शहरी विकास विभागों आदि द्वारा कार्यान्वित की जा रही तथा विभिन्न अन्य कल्याणकारी योजनाओं को संकलित किया जाना चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि संकलित किए गए डेटा में लाभार्थी, उसके पिता का नाम और मोबाइल नंबर आदि का पूरा विवरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संकलित किए गए डेटा को साल में एक बार ग्राम सभा की बैठक में रखना होगा। संबंधित उप-मंडलीय स्तर पर सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों को जमीनी स्तर के अधिकारी होने के नाते पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए ताकि पंचायत स्तर पर ही डेटा तैयार किया जा सके। इससे राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करने में सुविधा होगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि डेटा की नियमित निगरानी की जानी चाहिए ताकि संकलित डेटा में किसी भी तरह के अंतर से बचा जा सके और गलत प्रविष्टियों को भी रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इससे योजनाओं का लाभ योग्य व्यक्तियों को मिलेगा।मुख्य सचिव अनिल खाची ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि आंकड़ों का संकलन निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. आर.एन. बत्ता ने कहा कि डेटा के संकलन की सुविधा के लिए अधिकारियों को सैंपल प्रफोर्मा प्रदान किया जाएगा।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Ayushman Bharat , HIMCARE , Ujjwala Yojna , Grihini Suvidha Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD