Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू- कश्मीर के छह जिलों, कठुआ, उधमपुर, रेआसी, रामबन, डोडा तथा किश्तवाड़ में विकास कार्यों की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jul 2020

Last updated on: Jul 02, 2020, 00:00 IST

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज उधमपुर-कठुआ-डोडा संसदीय क्षेत्र में कोविड महामारी के बाद विभिन्न राष्ट्रीय परियोजनाओं की स्थिति समेत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।उपायुक्तों एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक में,  डॉ. सिंह ने कठुआ, उधमपुर, रेआसी, रामबन, डोडा तथा किश्तवाड़ के छह जिलों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के बारे में चर्चा की। एक-एक करके इलाके में चल रही विभिन्न बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की गयी और उनकी प्रगति में  तेजी लाने के उपायों पर विमर्श किया गया।जहां तक कठुआ जिले का सवाल है, बैठक में यह बताया गया कि इलाके के पहले बीज प्रसंस्करण कारखाने का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अगले कुछ सप्ताह में चालू हो जायेगा।इसी प्रकार, उत्तर  भारत के पहले बायोटेक इंडस्ट्रियल पार्क का कार्य, जिसमें कोविड की वजह से देरी हो गयी, भी लगभग पूरा हो चुका है और अब निकट भविष्य में चालू होने के करीब है। हालांकि, पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण चार लेन से छह लेन में  बदलने के लिए किये जा रहे सर्वेक्षण की वजह से हाईवे विलेज के कार्य को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। इस बीच, कटरा-दिल्ली एक्सप्रेस रोड कॉरिडोर पर काम चालू हो गया है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।       उधमपुर के उपायुक्त ने मंत्री को सूचित किया कि कोविड महामारी के कारण हुई देरी के बाद देविका नदी परियोजना के काम में फिर से गति आ गयी है और इसके अगले डेढ़ साल में पूरा करने की समय सीमा के भीतर ही समाप्त हो जाने की  उम्मीद है। इसी तरह, उन्होंने यह सूचित किया कि देविका पुल के उद्घाटन के बाद लोगों ने अपार राहत और खुशी व्यक्त की है।

डॉ. सिंह ने बसोहली क्षेत्र में दयालचक रोड और रामनगर में मजलटा पुल के कार्य और उधमपुर में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल स्टेट में निवेश की योजना के प्रस्तावों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जलापूर्ति की योजना और प्रस्तावित बस स्टैंड के  बारे में अद्यतन जानकारी दी।उधमपुर और कठुआ के जिला प्रशासन को खासकर गर्मी के इस मौसम में हैण्डपंप के लिए लोगों की मांग को देखते हुए इसमें तेजी लाने की भी सलाह दी गयी।रेआसी के उपायुक्त ने केन्द्रीय विद्यालय के प्रस्ताव के बारे  में अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रक्रियात्मक औपचारिकतायें पूरी कर ली गयी हैं। मंत्री ने उपायुक्त से टोल प्लाजा के मुद्दे एवं दैनिक यात्रियों को राहत पहुँचाने के विकल्पों के बारे में एक विस्तृत नोट भेजने को कहा।डॉ. जितेंद्र सिंह ने  किश्तवाड़ के उपायुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि सैफरॉन पार्क की योजना को केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा स्वीकृति मिल गयी थी, लेकिन उपयुक्त स्थान न तलाश पाने में असमर्थ रहने की वजह से अंतिम समय में उसका  शिलान्यास टाल दिया गया। मंत्री ने कठुआ के उपायुक्त से नागरिक समाज के साथ वार्ता कर एक सर्वसम्मति बनाने को कहा ताकि इस परियोजना को जल्दी से जल्दी शुरू किया जा सके।रामबन के उपायुक्त ने राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य के बारे  अद्यतन जानकारी दी। मंत्री ने उन्हें पटनीटॉप से लेकर सनासर तक की सड़क के उन्नयन के कार्य, जिसके लिए सेंट्रल रोड फण्ड (सीआरएफ) की ओर से राशि स्वीकृत हो चुकी है, में हो रही देरी के कारणों का तत्काल पता लगाने को कहा।इस बीच,  डोडा के उपायुक्त ने सूचित किया कि कोविड महामारी की वजह से उपजी सीमाओं के बावजूद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, डोडा और भद्रवाह स्थित नेशनल हाई आल्टीच्युड मेडिसिन प्लांट का निर्माण कार्य सामान्य गति से चल रहा है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD