Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब पुलिस द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के 2 कश्मीरी आतंकवादी पठानकोट से गिरफ्तार

आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए वादी में हथियारों की तस्करी की कोशिश की नाकाम

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पठानकोट , 11 Jun 2020

Last updated on: Jun 11, 2020, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने जम्मू-कशमीर के लशकर-ए-तैयबा (लश्कर) के दो आतंकवादीयों की गिरफ्तारी के साथ आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए वादी में हथियारों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है।इन संदिग्ध आतंकवादियों से 10 हैंड ग्रेनेड, 1 ए.के. 47 राईफल और 2 मैगज़ीन और 60 जींदा कारतूस बरामद किये गए। इन संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान आमिर हुसैन वानी (26 साल), निवासी हफसरमल जिला शौपियां और वसीम हसन वानी (27 साल) निवासी शरमल पुलिस थाना जैनापोरा, जिला शौपियां के तौर पर हुई है।इन दोनों आतंकवादियों को पठानकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो ऑटोमैटिक हथियारों और हैंड ग्रेनेडों की पंजाब से कशमीर वादी में हथियारों की सक्रियता से तस्करी में शामिल थे।पठानकोट पुलिस ने पुलिस थाना सदर क्षेत्र में अमृतसर-जम्मू हाईवे पर एक नाके पर एक ट्रक को पकड़ा है जिसका रजिस्टे्रशन नंबर जेके-03-सी-7383 है।विवरण देते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि ट्रक की तलाशी के उपरांत हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। मुलजिमों ने शुरूआती जांच के दौरान यह खुलासा किया कि उनको इशफ़ाक अहमद दर उर्फ बशीर अहमद खान, जो जम्मू और कश्मीर में सिपाही रह चुका है, द्वारा पंजाब से यह हथियारों की खेप लाने का निर्देश दिया गया था। मौजूदा समय में कशमीर वादी में लशकर-ए-तैयबा का यह सक्रिय आतंकवादी इशफाक दर साल 2017 में फरार हो गया था।गिरफ्तार किये गए दोनों आतंकवादियों ने आगे बताया कि उन्होंने अमृतसर की सब्जी मंडी के नजदीक मकबूलपुरा-वाला रोड पर पहले से तय की गई जगह पर आज प्रात:काल दो अनजान व्यक्तियों से यह खेप प्राप्त की थी। डीजीपी के अनुसार उन्होंने फिर इस ट्रक में खेप को छिपा दिया था जिसको वह दिखावे के तौर पर अमृतसर की सब्जी मंडी में से फल और सब्जियाँ लादने के उद्देश्य से लेकर गए थे।

आमिर हुसैन वानी ने खुलासा किया है कि उसने अपने ट्रक में पंजाब के लगाए गए पिछले चक्करों के दौरान अपने संचालकों इशफाक अहमद दर और डॉ. रमीज राजा, जो इस समय आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के कारण जम्मू-कशमीर की एक जेल में बंद हैं, के इशारे पर 20 लाख रुपए की हवाला मनी प्राप्त की थी।आमिर ने यह भी खुलासा किया है कि अमृतसर की पिछली यात्राओं के दौरान उसने दो हथियारबंद हिजबुल मुजाहीदीन और लशकर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को पंजाब से वादी लाया था। संयोगवश, दोनों व्यक्ति अब मर चुके हैं। उनकी पहचान आमिर द्वारा हिजबुल मुजाहीदीन के सद्दाम अहमद पड्डर पुत्र फारूक अहमद पड्डर निवासी हैप, जिला पुलवामा और लश्कर-ए-तैयबा के जासिम अहमद शाह पुत्र गुलाम अहमद शाह निवासी मलनार जिला पुलवामा के तौर पर की गई है। बताने योग्य है कि जासिम शाह को गुरदासपुर बाईपास, बटाला के नजदीक एक कश्मीरी होटल से ए.के-47 और ग्रेनेड सहित काबू किया गया था।डी.जी.पी. ने बताया कि इन दोषियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25/54/59, विस्फोटक पदार्थ संशोधन अधिनियम 2001 की धारा 3/4/5 और गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम 1967 की धारा 13, 17, 18, 18-बी, 20 के अंतर्गत एफ.आई.आर., पुलिस थाना सदर पठानकोट में दर्ज कर ली गई है और जम्मू कश्मीर पुलिस के सहयोग से लश्कर-ए-तैयबा के इस नैटवर्क और पंजाब में उनकी कार्यवाहियों का पर्दाफाश करने के लिए अगली जांच जारी है।श्री गुप्ता के अनुसार आमिर और वसीम की गिरफ्तारी के साथ हुए खुलासों से पता चलता है कि पाक आईएसआई आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सरहद पार से पंजाब और आगे कश्मीर वादी में हथियारों की खेप की तस्करी और आतंकवादियों की घुसपैठ कर रहा है। इससे पहले, 25 अप्रैल, 2020 को, पंजाब पुलिस ने जम्मू-कशमीर के एक अन्य नौजवान हिलाल अहमद वागे को गिरफ्तार किया था जो कि पिछले दिनों मारे गए हिजबुल मुजाहीदीन के कमांडर रियाज़ अहमद नायकू के निर्देशों पर अमृतसर से ड्रग मनी लेने के लिए आया था। हिलाल अहमद ने ड्रग मनी लेजाने के लिए एक ट्रक का प्रयोग किया था।

 

Tags: Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD