Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

मुख्य सचिव करण अवतार सिंह द्वारा शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट अथॉरिटी को मई, 2022 तक डैम कार्यशील करने के लिए कहा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2020

राज्य की सिंचाई और पर्यावरण-समर्थकीय बिजली उत्पादन की क्षमता को और बेहतर बनाने के लिए पंजाब के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने आज शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट अथॉरिटी को निर्देश दिए कि मई, 2022 की निर्धारित समय सीमा के अनुसार इस प्रोजैक्ट को कार्यशील करने के लिए हर संभव यत्न किये जाएँ। इस प्रोजैक्ट का निर्माण रावी नदी पर किया जा रहा है, जिससे पाकिस्तान की ओर जाते नदी के पानी में कमी आएगी और इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने पर पंजाब और जम्मू-कश्मीर दोनों राज्यों को बड़ा लाभ होगा।शाहपुरकंडी बांध निर्माण बोर्ड की स्थायी समिति की 11वीं मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि यह राज्य का एक प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट है और इसके चालू होने से सिंधु जल संधि के अनुसार देश रावी नदी की क्षमता को पूर्ण रूप में उपयोग करने के योग्य हो जायेगा।इस प्रोजैक्ट बारे और ज्यादा जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रोजैक्ट में 55.50 मीटर ऊँचा डैम, 7.7 किलोमीटर लंबा हाइडल चैनल और 206 मेगावॉट की क्षमता वाले दो पावर हाऊस शामिल हैं। इस प्रोजैक्ट के द्वारा पंजाब में तकरीबन 5000 हेक्टेयर और जम्मू कश्मीर में तकरीबन 32173 हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई होगी। यू.बी.डी.सी. प्रणाली के अंतर्गत यह प्रोजैक्ट 1.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई सुविधाएं प्रदान करेगा। रणजीत सागर डैम के लिए शाहपुरकंडी डैम संतुलन भंडार के तौर पर काम करेगा और इसको पीकिंग पावर स्टेशन के तौर पर चलाने के साथ-साथ मॉनसून के दौरान इसकी पूरी क्षमता के प्रयोग के योग्य बनाएगा। यह प्रोजैक्ट मुकम्मल होने पर सालाना 1042 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करेगा।अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य) श्रीमती विनी महाजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव (पावर) श्री अनिरुद्ध तिवारी, चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरैक्टर (पीएसपीसीएल) श्री ए. वेनू प्रसाद, प्रमुख सचिव (जल स्रोत) श्री सरवजीत सिंह, प्रमुख सचिव (वित्त) श्री के.ए.पी. सिन्हा, पंजाब सरकार के तकनीकी सलाहकार श्री रोबिन संधू, चीफ इंजीनियर (शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट) श्री एस के सलूजा, चीफ इंजीनियर (शाहपुरकंडी डैम डिजाइन) श्री आई.डी. गोयल, वित्तीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी (शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट) श्री सुरिन्दर मोहन उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD