Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

पंजाब सरकार ने सूचीबद्ध अस्पतालों /क्लीनिकों और लैबोरेटरियों द्वारा भेजे कोविड -19 के नमूनों की मुफ़्त टेस्टिंग करवाने का लिया फ़ैसला- बलबीर सिंह सिद्धू

इस सुविधा का लाभ ले रहे प्राईवेट अस्पताल और क्लीनिक मरीज़ों से 1000 रुपए से अधिक चार्ज नहीं करेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2020

Last updated on: Jun 04, 2020, 00:00 IST

महामारी के फैलाव को रोकने के लिए कोविड -19 के मरीज़ों का समय पर पता लगाने के लिए लोगों की बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग किये जाने को ध्यान में रखते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सूचीबद्ध अस्पतालों /क्लीनिकों और लैबोरेटरियों के द्वारा भेजे कोविड -19 के नमूनों की मुफ़्त आर.टी. -पी.सी.आर. टेस्टिंग करवाने का फ़ैसला लिया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने एक प्रैस बयान में दी।मंत्री ने कहा कि सिवल सर्जनों को उन निजी अस्पतालों / क्लीनिकों और लैबों को सूचीबद्ध करने के लिए हिदायतें जारी की गई हैं जो नमूनों की मुफ़्त टेस्टिंग सुविधा देने के लिए स्वै-इच्छा से सूचीबद्ध होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि यह लाजि़मी किया गया है कि प्राईवेट अस्पताल / क्लीनिकों और लैबोरेटरियों के पास कोविड -19 के शक्की मरीज़ों के लिए अलग जगह होनी चाहिए जहाँ नमूना लिए जाएंगे और नमूना लेने वाले व्यक्ति की तरफ से पूरे निजी सुरक्षा उपकरण पहने होने को यकीनी बनाया जायेगा। प्राईवेट अस्पताल ज़रुरी लोजिस्टिकस का प्रबंध करेगा और नमूने एकत्रित करेगा, उनको पैक करेगा और प्रोटोकोल के अनुसार नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्था को भेजेगा। वह आरटी -पीसीआर एप में आईसीएमआर प्रोटोकोल के अनुसार विवरणों को भरना यकीनी बनाते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इसलिए यूजर नियम और पासवर्ड सम्बन्धी सिवल सर्जनों के द्वारा कुलैकशन सैंटरों के लिए निजी अस्पतालों / क्लीनिकों को मुहैया करवाए जाएंगे। प्राईवेट अस्पताल / क्लीनिक सैंपल समेत सैंपल आई.डी. के साथ आरटी -पीसीआर एप के द्वारा तैयार लाईन सूची भेजेंगे। प्राईवेट अस्पतालों / क्लीनिकों के द्वारा भेजे गए नमूनों की सरकारी लैबोरेटरियों में मुफ़्त जांच की जाऐगी।स. सिद्धू ने बताया कि इस सुविधा का लाभ ले रहेे प्राईवेट अस्पताल और क्लीनिक नमूने एकत्रित करने के लिए मरीज़ों से 1000 रुपए से अधिक नहीं चार्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि प्राईवेट अस्पताल / क्लीनिक आई.सी.एम.आर. के मापदण्डों के अनुसार मरीज़ों का चयन करेंगे जिसके अंतर्गत लक्षण पाये जाने वाले अंतरराष्टीय या घरेलू यात्री, लैब द्वारा पुष्ट किये गए कोविड -19 मरीज़ के संपर्क, कंटेनमैंट ज़ोनों / हॉटसपॉट से आने वाले व्यक्ति जिनमें लक्षण पाये गए हैं, कोविड -19 मरीज़ के उच्च जोखिम वाले संपर्क जिनमें लक्षण नहीं पाये गए, लक्षण न पाये जाने वाले /लक्षण पाये जाने वाले फ्रंट लाईन पर काम कर रहे कर्मचारी और लक्षण पाये जाने वाले प्रवासी व्यक्ति या वापिस लौटने वाले व्यक्ति। कुलैकशन सैंटरों के तौर पर सूचीबद्ध सभी प्राईवेट अस्पताल / क्लीनिकों और लैबोरेटरियों को आई.सी.एम.आर. प्रोटोकोल के अनुसार आर.टी. -पी.सी.आर टेस्टिंग लैब के साथ जोड़ जायेगा। 

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD