Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

केंद्र बिना भेदभाव के राज्यों की मदद करने का अपना संवैधानिक फर्ज पूरा करे-मनप्रीत सिंह बादल

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में कामगारों के योगदान को किया नमन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 01 May 2020

Last updated on: May 01, 2020, 00:00 IST

आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले हमारे कामगारों के योगदान को नमन करते हुए यहाँ पंचायत भवन में तिरंगा लहरा कर केंद्र सरकार तक पंजाब के हकों की माँगों की आवाज बुलंद की।स. मनप्रीत सिंह बादल ने इस मौके पर कहा कि आज हमारा देश तरक्की के जिस मुकाम पर है उसमें हमारे कामगारों का अहम योगदान है। देश की उन्नती की इबारत इन कामगारों की मेहनत के पसीने से लिखी गई है। उन्होंने कहा कि इस दिन सारा देश अपने कामगारों को सलाम करता है। उन्होंने कहा कि आज जब हम कोरोना की महामारी के साथ जूझ रहे हैं तो हमारे कामगारों का समाज के प्रति योगदान अब और भी ज्यादा स्पष्ट रूप से समाज के सामने आया है।इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल ने फिर से दोहराया कि केंद्र सरकार से कोविड-19 बीमारी के मुकाबले के लिए सीधे तौर पर पंजाब को केवल 71 करोड़ रुपए की मदद ही मिली है जबकि अन्य राशियां जो प्राप्त हुई हैं वह पंजाब राज्य का अपना हक था जो केंद्र की तरफ बकाया था और यह राशियां कोविड बीमारी के न आने पर भी पंजाब को मिलानी थीं।वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब आत्मसम्मान के लिए जाना जाता है और पंजाबियों ने देश की तरक्की में हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे में यह केंद्र सरकार का फर्ज बनता है कि वह किसी भी अंदरूनी या बाहरी आपदा के समय राज्यों की मदद करे। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है।स. मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि जबसे कोविड-19 बीमारी का संकट पैदा हुआ है केंद्र का पंजाब के साथ बेरुखी वाला रवैया रहा है जोकि पंजाब के लिए बर्दाश्त करना कठिन है। पंजाब के विभाजन से लेकर हर मुश्किल दौर में पंजाब विजेता होकर उभरा है और ताजा कोविड संकट में से भी पंजाब मजबूती के साथ विजेता होकर उभरेगा।वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब में जो यात्री, विद्यार्थी, मजदूर बाहर के राज्यों से आए हैं, उनकी देखभाल के लिए सभी तय नियमों का पालन किया जा रहा है और सभी के टैस्ट करवाए जा रहे हैं और सबको एकांतवास में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से पीडि़त होना कोई अपमान की बात नहीं है बल्कि यह किसी को भी हो सकती है और ऐसे लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।वित्त मंत्री ने इस मौके पर बठिंडा के लोगों द्वारा कफ्र्यू के दौरान दिए जा रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया है।इस मौके पर स. जयजीत सिंह जोहल, श्री केके अग्रवाल, श्री अरुण वधावन, श्री जगरूप सिंह गिल, श्री अशोक प्रधान, श्री पवन माणी, स. टहल सिंह संधू, श्री राजन गर्ग, श्री बलविन्दर ठेकेदार, मास्टर हरमन्दर सिंह, स. बलजीत सिंह, श्री राज नंबरदार आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Manpreet Singh Badal , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD