Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

पंजाब के लोग अब कोवा एप के द्वारा मँगवा सकेंगे किराना और अन्य ज़रूरी वस्तुएं

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Apr 2020

Last updated on: Apr 03, 2020, 00:00 IST

पंजाब के नागरिक अब कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई संकट की स्थिति के दौरान ज़रूरी चीजें और किराना सम्बन्धी खाद्य वस्तुएं मँगवाने के लिए सरकार की विशिष्ट कोवा एप का प्रयोग कर सकते हैं।सरकार ने ऐसी ज़रूरी वस्तुओं की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए कोवा एप का विस्तार किया है जिससे इन चीजों की लोगों तक और ज्य़ादा प्रभावशाली ढंग से पहुँच बनाई जा सके। इन दिनों लोगों की शिकायतें थीं कि डिलीवरी संपर्क नंबर अनुपलब्ध, व्यस्त या अवैध पाए जा रहे हैं। विक्रेताओं को बड़ी संख्या में आने वाले ऑर्डरों को पूरा करना और सही पतों पर डिलीवरी करना मुश्किल हो रहा था।इस प्रयास के अंतर्गत ऐंडरॉयड प्लेस्टोर और आईओएस एपस्टोर पर उपलब्ध एप के द्वारा सरकार द्वारा नोटीफाई किए अनुसार स्थानीय दुकानदार किराना और ज़रूरी सामान की सप्लाई की सुविधा प्रदान करेंगे।प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन के अनुसार एप में इस सुविधा को यूनेगेज सर्विसिज़ प्राईवेट लिमिटड के सहयोग से लाया गया है, जो कि इस पहलकदमी में सरकार की टीम के साथ सक्रियता से यत्नशील है।तालाबन्दी के दौरान इस प्रयास का उद्देश्य न केवल लोगों तक ज़रूरी सेवाओं और ज़रूरी वस्तुओं की आसान पहुँच बनाने में सहायता करना है बल्कि दुकानदारों को लोगों के घरों में ऐसी चीजों की सभ्य सप्लाई करने में समर्थ बनाना भी है।यह मॉड्यूल के द्वारा दुकानदार स्वयं को सप्लायर के तौर पर रजिस्टर करने और चीजों की डिलीवरी करने के लिए अपने अधिकारियों को पास की सुविधा के लिए सूचीबद्ध करने के योग्य हो सकेंगे। यह जि़ला प्रशासन को विक्रेता की स्वीकृत/ अस्वीकार करने का अधिकार प्रदान कराएगा, और नागरिक द्वारा अधिक कीमत वसूलने या मिलावटख़ोरी जैसी शिकायत से निपटने के लिए जि़ला प्रशासन एक निगरानी प्राधिकारी के तौर पर भी काम करेगा।नागरिक को सिफऱ् अपनी जगह की चयन करनी होगी और कोवा एप अपने आप ही पास के विक्रेताओं की सूची दिखा देगा। व्यक्ति स्वयं ही एप पर ऑर्डर बुक कर सकता है और चीजों की डिलीवरी के बाद भुगतान कर सकता है।एप में यह एक अतिरिक्त विशेषता है जो नागरिकों को प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने, रिपोर्टें एकत्रित करने, डॉक्टरों से सलाह लेने सम्बन्धी हल मुहैया करवा रही है। गौरतलब है कि इंटरैक्टिव सिटिजन मोबाइल एप्लीकेशन को पंजाब सरकार ने अपनी नवीन डिजिटल पंजाब टीम के द्वारा लाँच किया था।विनी महाजन ने कहा कि प्रशासन सुधार एवं सार्वजनिक शिकायत विभाग को उनयोगकर्ताओं द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और उम्मीद है कि इस एप की विशेषता और नागरिकों के तजुर्बों से इसमें और सुधार होगा।

 

Tags: Vinny Mahajan , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD