Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला का उद्घाटन किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 06 Mar 2020

Last updated on: Mar 06, 2020, 00:00 IST

केन्‍द्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार में महिलाओं के लिए नये अवसर खुल रहे हैं। सरकार महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दे रही है। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह नई दिल्‍ली में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे। डॉ. सिंह ने कहा कि काफी लंबे समय बाद भारत में पहली पीढ़ी की महिला प्रोफेशनल हैं। महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में भी नई ऊचाइयों की ओर जा रही हैं। यह न केवल अतीत से अलग बात है, बल्कि यह महिलाओं का सम्‍मान है।कार्यशाला में बड़ी संख्‍या में महिला अधिकारियों की उपस्थिति पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि सुधार के लिए महिला प्रतिभा का होना केवल प्रशासनिक विभाग का हिस्‍सा नहीं है, बल्कि महिलाओं से संबंधित सुधार की जरूरत है। उन्‍होंने बताया कि पेंशन विभाग में हाल में तलाकशुदा बेटियों के संबंध में आदेश में संशोधन किया गया और अब तलाक का मामला लंबित होने पर भी महिला फेमली पेंशन की हकदार है। उन्‍होंने कहा कि भारत में महिलाएं न केवल प्रशासनिक कार्यों में अवसर और उत्‍कृष्‍टता चाहती हैं बल्कि सुरक्षाबलों, रक्षा तथा अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी उत्‍कृष्‍ट कार्य कर रही हैं। पहले इन क्षेत्रों में महिलाओं के प्रवेश को अच्‍छा नहीं समझा जाता था। पहले महिलाओं का उपायेग शिक्षण और समाज कल्‍याण के कार्यों में किया जाता था।डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने इस अवसर पर आयोजित स्‍पर्धी आयोजनों में श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्‍कार प्रदान किए।      

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD