Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राज्यपाल ने किसानों से व्यापक स्तर पर मशरूम की खेती अपनाने का आग्रह किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सोलन , 28 Jan 2020

Last updated on: Jan 28, 2020, 00:00 IST

हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि मशरूम की खेती को व्यापक स्तर पर अपनाकर प्रदेश के किसान अपनी आय में आशातीत बढ़ौतरी कर सकते हैं। राज्यपाल आज सोलन के चम्बाघाट स्थित खुम्ब अनुसंधान निदेशालय में खुम्ब उत्पादन एवं अनुसंधान के विषय में वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श करने के उपरान्त उन्हें सम्बोधित कर रहे थे।राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खुम्ब उत्पादन के लिए सर्वथा अनुकूल वातावरण उपलब्ध है और प्रदेश के किसानों को बड़े स्तर पर खुम्ब उत्पादन अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रफल में छोटा राज्य होने के बावजूद भी देश में खुम्ब उत्पादन में हिमाचल का पांचवा स्थान है, जो सराहनीय है। उन्होंने खुम्ब अनुसंधान निदेशालय के वैज्ञानिकां को निर्देश दिए कि खुम्ब की नवीन किस्मों एवं इनके उत्पादन के विषय में जानकारी किसानों तक पहुंचाएं, ताकि किसान इनसे लाभान्वित हो सकें।बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वर्ष 2022 तक देश तथा प्रदेश में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए वैज्ञानिकों को किसानों के खेत तक नवीन अनुसंधान तथा तकनीक की जानकारी पंहुचाना आवश्यक है। इस दिशा में खुम्ब जैसे कम लागत में अधिक लाभ देने वाले कृषि उत्पाद एवं प्राकृतिक खेती विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि खुम्ब को औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है और किसानों को मशरूम की औषधीय किस्मों के उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।राज्यपाल ने इस अवसर पर सोलन जिला में प्राकृतिक खेती के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निदेशालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं में व्यवहारिक जानकारी भी प्राप्त की।उन्होंने निदेशालय प्रांगण में कैमिलिया का पौधा भी रोपा।इस अवसर पर खुम्ब अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डा. वी.पी. शर्मा ने राज्यपाल को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से खुम्ब उत्पादन एवं निदेशालय की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।राज्यपाल ने उसके बाद सोलन के सुबाथु के समीप कटनी स्थित ध्यानयोग आश्रम का दौरा भी किया। उन्होंने आश्रम में औषधीय उत्पादों एवं ध्यान योग के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा गौ सदन का निरीक्षण किया।आश्रम के संस्थापक ब्रह्ममूर्ति योगतीर्थ जी ने उनका स्वागत किया तथा आश्रम की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर उपायुक्त सोलन के.सी. चमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, खुम्ब अनुसंधान निदेशालय के वैज्ञानिक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD