Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

टैक्सी, ऑटो यूनियन के अध्यक्ष ने परिवहन आयुक्त से मुलाकात की, एग्रीगेटर योजना पर चर्चा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 25 Jan 2020

Last updated on: Jan 25, 2020, 00:00 IST

जम्मू व कश्मीर के परिवहन आयुक्त डॉ. ओवैस अहमद ने आज जम्मू व कश्मीर के शहरों में एग्रीगेटर्स की शुरूआत के लिए रूपरेखाओं को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। परिवहन आयुक्त ने देश के प्रमुख शहरों में संचालित किए जा रहे राजधानी शहरों में एग्रीगेटर्स की शुरुआत की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सुविधा यात्रियों को एक आरामदायक और किफायती आष्वासन देगी और राजधानी शहरों में इसकी शुरूआत निश्चित रूप से टैक्सी और ऑटोरिक्शा के व्यवसाय को गति प्रदान करेगी।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जम्मू धनन्तर सिंह ने जम्मू शहर में इस सुविधा को शुरू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस बात पर जोर दिया कि इस योजना को शुरू करते समय ऑपरेटरों के हितों को नहीं तोड़ा जाएगा क्योंकि मौजूदा टैक्सी/ऑटो ऑपरेटर एग्रीगेटर के सदस्य बन सकते हैं। उन्होंने टैक्सी और ऑटो ऑपरेटरों को टैक्सी/ऑटो मालिकों/ऑपरेटरों के बीच योजना के बारे में जागरूकता प्रदान करने पर जोर दिया।टैक्सी ऑपरेटरों और ऑटो रिक्शा ऑपरेटरों के यूनियनों के प्रतिनिधि भी बैठक के दौरान उपस्थित थे। प्रतिनिधियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और जनता को सेवाएं प्रदान करने के एग्रीगेटर मॉडल की खोज में अपनी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इससे उनके व्यवसाय में उछाल आएगा और टैक्सी और ऑटो सेवा जनता के लिए सुलभ हो जाएगी। यह भी तय किया गया कि रूपरेखाओं को अंतिम रूप देते समय ऑपरेटरों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। एग्रीगेटर स्कीम के अलावा, अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें फ़ेयर मीटर के माध्यम से 100 प्रतिषत ऑपरेशन, ऑटो और टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रीपेड और पोस्टपेड सेवाओं के लिए दरों का पुनरीक्षण, सार्वजनिक स्थानों पर टैक्सियों और ऑटो के प्रीपेड स्टैंड का संचालन शामिल हैं।बैठक में सहायक परिवहन आयुक्त एस. स्वर्ण सिंह ने भी भाग लिया। चंचल सिंह, इंद्रजीत शर्मा और गुरदीप सिंह ने टैक्सी यूनियन का, जबकि शांति सरूप गुप्ता ने ऑटो यूनियन का प्रतिनिधित्व किया।

 

Tags: JK Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD