Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन : रेवाड़ी ने रचा इतिहास

मुख्यमंत्री ने आईओसी चौक से मैराथन को दिखाई हरी झंडी,आई.ओ.सी. चौक पर उमड़ा जन सैलाब, मुख्यमंत्री के साथ दौड़ा रेवाड़ी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रेवाड़ी , 12 Jan 2020

राष्ट्रीय युवा  दिवस पर  ‘हरियाणा एक-हरियाणावी एक’ के नारे के साथ मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज रेवाड़ी के आईओसी चौक से ‘रन फॉर यूथ-यूथ फॉर नेशन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्री बिक्रम सिंह यादव, डीजीपी श्री मनोज यादव, एडीजीपी, सीआईडी श्री अनिल राव, एडीजीपी डॉ० आर.सी. मिश्रा, एडीजीपी श्री ओ.पी.सिंह, उपायुक्त श्री यशेन्द्र सिंह, एसपी सुश्री नाजनीन भसीन सहित हजारों युवा रन फॉर यूथ मैराथन में एक साथ दौड़े। आईओसी चौक से दक्ष प्रजापति चौक तक जन सैलाब नजर आया। युवाओं के उमंग व उत्साह से भरपूर दौड़ ने रेवाड़ी में नया इतिहास रच दिया। दौड़ में हर आयु वर्ग के पुरूष व महिला दौड़ते नजर आए।मुख्यमंत्री श्री मनोहर हरी झंडी दिखाकर मंच से उतरे और युवाओं के साथ दौडऩे लगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति अपने आपको विवेकानंद माने और मिल्खा सिंह की तरह दौड़े। इससे बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा।मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी की बलिदानी भूमि को नमन करते हुए कहा कि आज प्रदेश में चार लाख से अधिक युवा स्वामी विवेकानंद बनकर दौड़ रहे हैं और लक्ष्य प्राप्ति के लिए यह दौड़ जारी रहेगी। स्वामी विवेकानंद कहते थे, ‘‘उठो, जागो, भागो और तब तक मत रूकना जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।’’ आज युवाओं को इसी संकल्प के साथ दौडऩा है और साथ ही अपने हौसलों को भी बुलंद रखना है। स्वामी विवेकानंद के वचन आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक व मागर्दशक हैं।श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज हमें मिल्खा सिंह बनकर दौडऩा है। ‘मेरा हरियाणा महान’ व ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के संकल्प के साथ हमें मिलकर इस प्रदेश को आगे बढ़ाना है। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य मकसद युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के प्रति जागरूक करना है। युवा देश का महत्वपूर्ण अंग है जो देश को आगे बढ़ाता है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं तथा उनके कहे शब्द आज भी युवाओं में जोश भरने का काम करते हैं।

तूफानों में जो पलते हैं . . .

तूफानों में जो पलते हैं, वहीं दुनिया को बदलते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जब ये पंक्ति कही तो आईओसी चौक पर हजारों की संख्या मौजूद युवाओं ने भारत माता की जय के जोरदार नारे के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।उन्होंने कहा कि आज यह मैराथन आईओसी चौक से दक्ष प्रजापति चौक तक पहुंचेगी। इसका संदेश दूर-दूर तक जाएगा। युवा वास्तव में आयु से परे सकारात्मक गुणों, सक्रिय व्यक्तित्व का बोध करवाते हैं। युवा शक्ति का केंद्र शारीरिक बल के साथ-साथ मानसिक शक्ति भी है।

ढोल नगाड़ों से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आईओसी चौक पर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। वहीं हरियाणवी वेशभूषा में महिलाओं व बच्चों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद श्री मनोहर लाल मुख्य स्टेज पर पहुंचे। भारी संख्या में मौजूद युवाओं ने बार बार जय हरियाणा का नारा देकर माहौल में जोश भरने का काम किया।

ये रहे विजेता:-

इस रन फॉर यूथ मैराथन में पुरूष वर्ग में उत्तर प्रदेश के विरेन्द्र कुमार पुत्र कामधन प्रथम रहे। वहीं उत्तराखंड के मंजीत सिंह पुत्र बहादुर द्वितीय तथा रेवाड़ी के विश्वजीत पुत्र अशोक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में गोकलगढ़ (रेवाड़ी) की भारती पुत्री रोहतास प्रथम, बालधन (रेवाड़ी) की शर्मिला पुत्री श्री भगवान द्वितीय तथा जखाला (रेवाड़ी) की सरिता पुत्री हरी सिंह तीसरे स्थान पर रही। महिला व पुरूष वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD